Fire-Boltt Ninja Pro Max: ब्लड प्रेशर बताएगी 1,899 रुपये वाली यह स्मार्टवॉच, 27 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Feb 2022 11:59 AM IST
सार

Fire-Boltt Ninja Pro Max को ब्लैक, ब्लू, शैंपेन गोल्ड, ऑलिव, पिंक गोल्ड, रेड नेवी, पिंक गोल्ड, रोज गोल्ड और येलो कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Fire Boltt Ninja Pro Max Smartwatch launched in India blood pressure Sensor Price Specifications
Fire-Boltt Ninja Pro Max - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ninja Pro Max को लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Ninja Pro Max के साथ 1.6 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है और इसकी थिकनेस 9.5mm है। वॉच के साथ ब्लड ऑक्सीजन सेंसर (SpO2) भी मिलेगा। इसके साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर भी मिलेगा। Fire-Boltt Ninja Pro Max को 27 स्पोर्ट्स मोड के साथ खरीदा जा सकेगा। इस वॉच को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

    Fire-Boltt Ninja Pro Max की कीमत

    Fire-Boltt Ninja Pro Max की कीमत 1,899 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। Fire-Boltt Ninja Pro Max को ब्लैक, ब्लू, शैंपेन गोल्ड, ऑलिव, पिंक गोल्ड, रेड नेवी, पिंक गोल्ड, रोज गोल्ड और येलो कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Fire-Boltt Ninja Pro Max की स्पेसिफिकेशन

    Fire-Boltt Ninja Pro Max के साथ स्क्वॉयर 1.6 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास है। इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। वॉच के राइट साइड में नेविगेशन के लिए बटन मिलेंगे। Fire-Boltt Ninja Pro Max के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके साथ ब्लूटूथ v5 का सपोर्ट मिलता है। इस वॉच पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। Fire-Boltt Ninja Pro Max से आप फोन पर प्ले होने वाली म्यूजिक को और कैमरा को भीकंट्रोल कर सकते हैं।

    Fire-Boltt Ninja Pro Max के साथ 27 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसमें स्लीप ट्रैकिंग, ब्रिदिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें पानी पीने का रिमाइंडर भी मिलेगा। वॉच में 200mAh की बैटरी है जिसे लेकर 8 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। स्टैंडबाय टाइम 30 घंटे का है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें