Fire Boltt Infinity: 4GB स्टोरेज और ब्लूटूथ कॉलिंग से लैस है स्मार्टवॉच, मिलेंगे कई हेल्थ फीचर्स, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 09 Jan 2023 06:10 PM IST
सार

Fire Boltt Infinity में 1.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

Fire Boltt Infinity Smartwatch launched with 4GB storage and Bluetooth calling price specifications
Fire Boltt Infinity - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय कंपनी फायर बोल्ट ( Fire Boltt) ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire Boltt Infinity को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच को क्राउन बटन और दो अतिरिक्त बटन के साथ राउंड डायल में पेश किया गया है। वॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। फायर बोल्ट इनफिनिटी में ब्लूटूथ कॉलिंग और एलिगेंट मैटेलिक बॉडी का सपोर्ट मिलता है। वॉच में मल्टिपल स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं वॉच की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    फायर बोल्ट इनफिनिटी स्मार्टवॉच की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। Fire Boltt Infinity को ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर, ग्रे और गोल्ड-ब्लैक कलर में पेश किया गया है और इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    फायर बोल्ट इनफिनिटी में 1.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। वॉच में 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है।फायर बोल्ट इनफिनिटी के साथ कस्टमाइजेबल वॉच फेस और 110 क्लाउड वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलता है। फायर बोल्ट इनफिनिटी में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। वॉच एलिगेंट मैटेलिक बॉडी और रग्ड डिजाइन बिल्ड के साथ आती है।

    ये भी पढ़ें: Realme 10 Unboxing: शानदार डिजाइन वाला किफायती फोन

    फीचर्स की बात करें तो वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटर और फीमेल साइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टवॉच में 300 स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है। वॉच के साथ 4GB की बिल्ट-इन स्टोरेज दी गई है, जिसके साथ 300 म्यूजिक ट्रैक को स्टोर किया जा सकता है। वॉच में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। फायर बोल्ट इनफिनिटी के साथ नोटिफिकेशन डिस्प्ले, वेदर अपडेट जैसे फीचर्स भी है। कंपनी ने वॉच की बैटरी लाइफ की जानकारी नहीं दी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें