Fire-Boltt Hulk स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Fire-Boltt Hulk में 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 368 x 448 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। वॉच में कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट माइक और स्पीकर भी दिया गया है।

विस्तार
Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Hulk को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस वॉट के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है। Fire-Boltt Hulk वॉच में 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और मल्टिपल स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। साथ ही वॉच को चार कलर में पेश किया गया है। इसमें वॉच में इन-बिल्ट गेम भी मिलते हैं। Fire-Boltt Hulk में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग दी गई है।
Fire-Boltt Hulk को 3,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। फायरबोल्ट की यह वॉच ब्लैक, ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इस वॉच को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
Fire-Boltt Hulk में 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 368 x 448 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। वॉच में कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट माइक और स्पीकर भी दिया गया है। आप इस वॉच से ही किसी को फोन कर सकते हैं और किसी का फोन रिसीव भी कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच के साथ एआई वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। वॉच में ब्लूटूथ v3 का सपोर्ट भी दिया गया है।
Fire-Boltt Hulk के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें रियल टाइम हार्ट रेट ट्रैकिंग की भी सुविधा है। यह वॉच आपके सोने के पैटर्न को भी ट्रैक करती है। इससे आप फोन के कैमरे और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। Fire-Boltt Hulk के साथ 100 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे नॉर्मल यूसेज में छह दिन और स्टैंडबाय मोड में 15 दिन तक चलाया जा सकता है।