12,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इस कंपनी का फोन, कैमरा भी है शानदार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 23 Aug 2022 03:13 PM IST
सार

Doogee S89 और S89 Pro स्मार्टफोन को 12,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। फोन में MediaTek Helio P90 और एंड्रॉयड 12 मिलता है। साथ ही S89 Pro में 64 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Doogee S89 Series Launched With 12,000mAh Battery Price Specifications
Doogee S89 और Doogee S89 Pro - फोटो : Doogee

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड DOOGEE ने अपने नए रग्ड स्मार्टफोन सीरीज Doogee S89 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Doogee S89 और S89 Pro को ग्लोबली पेश किया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन को 12,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। फोन में MediaTek Helio P90 और एंड्रॉयड 12 के साथ मार्केट में लाया गया है। चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...

    Doogee की तरफ से आने वाले दोनों स्मार्टफोन Doogee S89 और Doogee S89 Pro को ब्लैक और ऑरेन्ज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Doogee S89 को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 309.99 डॉलर यानी 24,800 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं Doogee S89 Pro की कीमत 359.99 डॉलर यानी 28,800 रुपये रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन को AliExpress और DoogeeMall वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार Doogee S89 को 28 अगस्त और Doogee S89 Pro को 25 अगस्त से खरीदा जा सकता है।

    फोन को एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया गया है, इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में MediaTek Helio P90 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी की LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जो 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल Sony IMX350 नाइट विजन सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्र-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। Doogee S89 में 12,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W की वायर्ड चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन का वजन 400 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें