CES 2020: Diesel ने खास तकनीक वाली स्मार्ट वॉच की लॉन्च, मिलेगा गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट

फॉसिल के सब-ब्रांड डीजल (Diesel) ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो यानी सीईएस 2020 (CES 2020) में फेडलाइट स्मार्ट वॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस वॉच को आकर्षक बनाने के लिए ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिया है। साथ ही कंपनी यूजर्स को इस स्मार्ट वॉच में गूगल असिस्टेंट के साथ खास सेंसर्स का सपोर्ट देगी। इसके अलावा यूजर्स को मल्टी कलर वाले स्ट्रेप्स मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं फेडलाइट स्मार्ट वॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
डीजल ने फेडलाइट स्मार्ट वॉच की कीमत 275 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) रखी है। ग्राहक इस डिवाइस को ब्लैक, ब्लू और क्रिस्टल क्लियर कलर ऑप्शन के साथ मार्च 2020 से कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।
कंपनी ने इस वॉच में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन वेयर 3100 प्रोसेसर और 43 एमएम का डायल दिया है। साथ ही यह स्मार्टवॉच वेयर ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सिस्टम को गूगल ने तैयार किया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस वॉच की डिस्प्ले के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस वॉच में हार्ट रेट ट्रेकिंग, एक्टिविटी मॉनिटरिंग, म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को गूगल प्ले, गूगल फिट और स्पॉटिफाई एप का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, यह वॉच फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्ट करती है।