Dell ने भारत में लॉन्च किया XPS 13 लैपटॉप, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 07 Feb 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Dell XPS 13 Launched in India With Ultra HD Display, know Price and Specifications
Dell XPS 13

    Dell ने मंगलवार को भारत में अपना नया लैपटॉप Dell XPS 13 लॉन्च किया है। इस लैपटॉप को सबसे पहले कंपनी ने पिछले महीने हुए CES 2018 में पेश किया था। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि XPS 13 दुनिया का सबसे छोटा 13 इंच का लैपटॉप है जो इंटेल के 8वें जेनरेशन और 4K अल्ट्रा एचडी इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आता है।

    Dell XPS 13 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Dell XPS 13
    Dell XPS 13

    Dell XPS 13 के आई5 वेरियंट की भारत में कीमत 94,790 रुपये, आई7 वेरियंट की कीमत 1,41,490 रुपये और i7 के साथ अल्ट्रा एचडी वेरियंट की कीमत 1,59,790 रुपये है। इसे डेल स्टोर, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 20 फरवरी से होगी।

    विज्ञापन

    यह लैपटॉप 13.3 इंच और 13 इंच के डिस्प्ले वेरियंट में है। इसमें 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज है। इसके अलावा वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ, 2 USB 3.0 पोर्ट, 1 SD कार्ड रीडर, 1 हेडफोन जैक है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा 19 घंटे का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें