CES 2022 Laptops: दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में लॉन्च हुए 5 बेस्ट लैपटॉप, ग्लास पैड से लेकर 4K स्क्रीन तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Jan 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
ces 2022 best 5 laptops launched in consumer electronics show las vegas know all laptop specification features price details tech news hindi
Lenovo ThinkPad Z - फोटो : Lenovo

    दुनिया का सबसे बड़ा कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2022) खत्म हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी लास वेगास में 5-7 जनवरी के बीच आयोजित हुए CES 2022 ने दुनिया को कई तरह से शानदार गैजेट दिए हैं। CES 2022 पहली बार किसी भारतीय कंपनी ने हिस्सा लिया है। भारतीय कंपनी BlueSemi ने सीईएस में अपना पहला प्रोडक्ट EYVA लॉन्च किया है। EYVA एक नॉन-इनवेसिव कंज्युमर हेल्थ टेक गैजेट है जो महज 60 सेकेंड में ब्लड प्रेशर से लेकर शुगर और ईसीजी तक की जांच कर सकती है। CES 2022 में डेल, एचपी, लेनोवो और आसुस जैसी कंपनियों ने कई लैपटॉप पेश किए हैं। आइए CES 2022 में लॉन्च हुए पांच बेस्ट लैपटॉप के बारे में जानते हैं।

    ASUS Rog Zephyrus Duo 16
    ASUS Rog Zephyrus Duo 16 - फोटो : ASUS

    ASUS Rog Zephyrus Duo 16

    मल्टीटास्किंग के लिए आसुस का Zephyrus Duo 16 लॉन्च किया गया है। इसमें दो स्क्रीन हैं जिनमें से एक टच के साथ आती है। कीबोर्ड के ठीक ऊपर दी गई टच स्क्रीन स्ट्रीमर के लिए परफेक्ट है। इसके साथ बेजललेस डिस्प्ले दी गई है। इस लैपटॉप में Ryzen 9 6980HX प्रोसेसर के साथ लिक्विड मेटल कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिसे लेकर दावा है कि यह टेंपरेचर को 15 डिग्री तक कम कर सकेगा।

    Razer Blade series
    Razer Blade series - फोटो : Razer

    Razer Blade series

    सीईएस में Razer Blade 14 को AMD Ryzen 6000 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस चिप को लेकर दावा है कि यह किसी भी हेवी गेम को हैंडल कर लेगा। इसके अलावा यह प्रोसेसर बैटरी बचाने में भी माहिर है। इस सीरीज के तहत Blade 15 और 17 को भी पेश किया गया है जिनमें 12वीं जेन का प्रोसेसर है। तीनों मॉडल के साथ 16GB DDR5 रैम मिलेगा। तीनों लैपटॉप की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144Hz है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें