गूगल Pixel 2 और Pixel 2 XL पर मिल रहा 10,000 रुपये तक का कैशबैक

प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन की लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस8, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, वनप्लस 5 और गूगल पिक्सल के नाम सबसे पहले आते हैं। अगर आप भी प्रीमियम फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो गूगल के पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इस खास ऑफर का फायदा फ्लिपकार्ट और कुछ ऑफलाइन स्टोर से उठाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से।
पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सल के साथ कैसे मिलेगा 10,000 रुपये का कैशबैक ?

दरअसल सिटीबैंक ने गूगल के साथ पार्टनरशिप की है जिसके तहत सिटीबैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। यह कैशबैक ऑफर के तहत 8,000 रुपये का कैशबैक पिक्सल 2 के 64 जीबी और 128 जीबी वेरियंट पर मिल रहा है, वहीं पिक्सल 2एक्सएल के 64 जीबी तथा 128 जीबी वेरियंट पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक अकाउंट में 90 दिनों के अंदर आ जाएगा।
इस कैशबैक ऑफर के बाद पिक्सल 2 का 64 जीबी वेरियंट 41,999 रुपये, पिक्सल 2 का 128 जीबी वेरियंट 50,999 रुपये, गूगल पिक्सल 2 एक्सएल 64 जीबी 54,999 रुपये और पिक्सल 2 एक्सएल का 128 जीबी वाला वेरियंट 63,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।