Amazon Great Indian Sale: स्मार्टफोन सहित इन प्रोडक्ट पर मिल रहा बंपर ऑफर

शनिवार 20 जनवरी को शुरू हुई Amazon Great Indian Sale अब सामान्य यूजर के लिए भी शुरू हो चुकी है। इस आकर्षक सेल में स्मार्टफोन सहित ऑडियो प्लेयर, मैकबुक एयर और स्मार्ट एलईडी टीवी जैसे कई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। शनिवार 12 बजे से शुरू हुई इस सेल का लाभ पहले केवल प्राइम मेंबर्स ही उठा पा रहे थे।
बता दें कि एचडीएफसी बैंक के कार्ड से शॉपिंग करने पर 1500 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं, अमेजन पे के जरिए भुगतान करने पर ग्राहक 10 प्रतिशत तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं 23 जनवरी अर्धरात्रि तक चलने वाली Amazon Great Indian Sale में आज किन-किन प्रोडक्ट पर भारी ऑफर मिल रहा है।

पैनासोनिक के इस 49 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी को ग्राहक सिर्फ 43,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस शानदार एलईडी टीवी की असली कीमत 63,990 रुपये है। पैनासोनिक का यह एलईडी टीवी सिंगल यूएसबी स्लॉट और डबल एचडीएमआई स्लॉट के साथ आता है।

Amazon Great Indian Sale की इस लाभकारी सेल में एप्पल मैकबुक एयर (13 इंच) मात्र 72,990 रुपये में मिल रहा है। बाजार में इस डिवाइस की कीमत करीब 92,500 रुपये है। कम दाम में मिलने वाला एप्पल मैकबुक एयर इंटेल कोर आई5, 8 जीबी रैम और 256 जीबी ड्राइव से लैस है।