Boult Rover Pro: शानदार डिस्प्ले और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड से है लैस, पानी में भी नहीं होगी खराब
Boult Rover Pro को 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है। बोल्ट रोवर प्रो के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

विस्तार
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी बोल्ट (Boult) ने गुरुवार 13 अप्रैल को अपनी नई स्मार्टवॉच Boult Rover Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को Boult Rover के एडवांस वर्जन के तौर पर पेश किया है, जिसे पिछली साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। बोल्ट रोवर प्रो को 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है। बोल्ट रोवर प्रो के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। स्मार्टवॉच में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ 150 से ज्यादा क्लाउड आधारित वॉच फेसेज का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। चलिए जानते हैं Boult Rover Pro वॉच की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
स्मार्टवॉच को रीगल और आइकॉन दो वेरियंट में पेश किया गया है। रीगल वेरियंट को ब्लैक, ब्राउन और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। जबकि आइकॉन वेरियंट को ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वॉच के साथ दो फ्री अतिरिक्त डिटैचेबल स्ट्रैप भी मिलते हैं। बोल्ट रोवर प्रो की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। वॉच को फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकेगा।
बोल्ट रोवर प्रो के साथ 1.43 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 150 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेस का सपोर्ट दिया गया है। Boult Rover Pro में नेविगेशन के लिए एक फिजिकल बटन का सपोर्ट है। वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है।
स्मार्टवॉच को सिंगल-चिप BT 5.2 वर्जन के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि इसे 10 मीटर रेंज तक के डिवाइस के साथ एक-क्लिक कनेक्शन के साथ तीन गुना अधिक बैटरी सेविंग करता है। वॉच के साथ आप SMS के साथ कॉल कर सकते हैं। साथ ही इसमें कॉल को रिजेक्ट करने, डायल पैड और कॉन्टेक्ट को सिंक करने की सुविधा भी है।
- सस्ता प्रीमियम डिजाइन वाला फोन, इसमें है iPhone जैसा फीचर
- 2GB डाटा वाले Airtel के सभी रिचार्ज प्लान, मिलेगा फ्री OTT
- दमदार साउंड वाला Jabra Elite 4 ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ के साथ मिलेगा ANC का सपोर्ट
- Airtel: अनलिमिटेड 5G और डेली 2GB डाटा वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान, कॉलिंग और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा