Boult Drift Review: कॉलिंग के साथ आने वाली एक ऑल राउंडर स्मार्टवॉच

घरेलू कंपनी बोल्ट ऑडियो ने वियरेबल सेगमेंट में हाल ही में Boult Drift को लॉन्च किया है। Boult Drift एक स्मार्टवॉच है जिसमें कॉलिंग के साथ-साथ हेल्थ संबंधी सभी फीचर्स दिए गए हैं। Boult Drift के साथ हार्ट रेट सेंसर के अलावा स्टेप्स काउंटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर और पीरियड मॉनिटरिंग भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की यह पहली ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच है। Boult Drift की कीमत 1,999 रुपये है, हालांकि फ्लिपकार्ट पर इसे 2,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। Boult Drift को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

Boult Drift Review: स्पेसिफिकेशन
बोल्ट ड्रिफ्ट की स्क्रीन साइज 1.69 इंच है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की भी फैसिलिटी है। इसमें रिमाइंडर लगाने की सुविधा से लेकर स्क्रीन ब्राइटनेस को कम या ज्यादा करने तक की सुविधा के साथ फोन को खोजने की सुविधा भी है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर और ऑटोमेटिक स्लीप मॉनिटर की भी फैसिलिटी है। इसमें कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर भी है। स्मार्टवॉच में एक डायल एप भी है जहां से आप किसी को कॉल कर सकेंगे। बोल्ट ड्रिफ्ट की कीमत 1,999 रुपये है।

Boult Drift Review: डिजाइन
Boult Drift की डिजाइन कॉम्पैक्ट है। बॉडी तो प्लास्टिक की है लेकिन फ्रेम मेटल का है। फ्रेम में ही दो स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन है। राइट में एक क्राउन है जिसका इस्तेमाल स्क्रीन के कंटेंट को जूम करने और नेविगेशन के लिए हो सकता है। इसे ब्लू, ब्लैक और ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। साथ में मिलने वाले सिलिकॉन स्ट्रैप की क्वॉलिटी सॉफ्ट नहीं है। स्ट्रैप का बकल मेटल का है। ओवरऑल डिजाइन अच्छी है।