5,000 रुपये की कीमत में बेस्ट स्मार्टवॉच, लंबी बैटरी लाइफ से लेकर हेल्थ फीचर्स तक से हैं लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Mar 2022 11:02 AM IST
Best smartwatch under Rs 5000 with GPS and spo2 sensor
Realme Watch - फोटो : REALME

    कुछ दिन पहले ही आई एक रिसर्च के मुताबिक वियरेबल कैटेगरी में घरेलू कंपनियों ने चाइनीज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। गुरुग्राम की Noise और Fire-Boltt के स्मार्टवॉच की शिपमेंट में 9.6 मिलियन की ग्रोथ हुई है। 2021 में भारत में स्मार्टवॉच मार्केट का ग्रोथ 364.1 फीसदी रहा है। इस दौरान 12.2 मिलियन यूनिट की ग्रोथ देखने को मिली है जो कि 2020 में 2.63 मिलियन यूनिट थी। स्मार्टवॉच को मार्केट बढ़ रहा है तो जाहिर सी बात है कि लोग भारी संख्या में स्मार्टवॉच खरीद रहे हैं। आप में से भी कई लोग ऐसे होंगे जो स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे होंगे लेकिन तय नहीं कर पा रहे होंगे कि आखिर कौन-सा खरीदें। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 5,000 रुपये तक की कीमत में कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे जिनके साथ ब्लड ऑक्सीजन सेंसर जैसे हेल्थ फीचर्स के अलावा जीपीएस और ब्लूटूथ कॉलिंग तक मिलती है।

    Redmi Watch 2 Lite
    Redmi Watch 2 Lite - फोटो : amarujala

    Redmi Watch 2 Lite

    Redmi Watch 2 Lite में 1.55 इंच की कलरफुल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Redmi Watch 2 Lite की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉच का वजन महज 35 ग्राम है। रेडमी की इस स्मार्टवॉच में इनबिल्ट जीपीएस भी है। इसके अलावा इस वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा है। Redmi Watch 2 Lite की कीमत 4,999 रुपये है। वॉच के साथ 100 वॉच फेसेज मिलेंगे और इसमें 100 वर्कआउट मोड भी होंगे। Redmi Watch 2 Lite के साथ 17 प्रोफेशनल मोड हैं। Redmi Watch 2 Lite को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है।

    Realme Watch 2 Pro
    Realme Watch 2 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Realme Smart Watch 2 Pro

    यह एक अच्छी स्मार्टवॉच है जिसे आप खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। Realme Smart Watch 2 Pro में 1.75 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली है। इसका बैटरी बैकअप 14 दिनों का है। Realme Smart Watch 2 Pro को 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें