iPhone 13 Offer: आईफोन पर मिल रही भारी छूट, अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 29 Jun 2022 04:37 PM IST
सार

iPhone 13 के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। आईफोन 13 में 6.1 इंच की रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है।

Apple iPhone Offers: Best Offer On iPhone 13 You Can Get Phone On Cheapest Price Details in Hindi
iphone 13 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि आईफोन 13 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। अप्रैल 2022 में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 फोन की लिस्ट में पहले नंबर पर था। अब यदि आप भी iPhone 13 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सबसे शानदार मौका है। iPhone 13 को आप अब तक की सबसे कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ऑफर के बारे में विस्तार से...

    iPhone 13 के बेस वेरियंट यानी 128 जीबी मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है लेकिन Croma पर 12% यानी 9,910 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद फोन की कीमत 69,900 रुपये हो जा रही है जो कि अब तक की सबसे कम कीमत है। आप चाहें तो ईएमआई के साथ भी इसे खरीद सकते हैं। iPhone 13 के साथ 24,080 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

    आईफोन 13 में A15 बायोनिक प्रोसेसर है जिसमें 6 कोर सीपीयू है। इसके अलावा इसमें 16 कोर न्यूरल इंजन है। रैम और बैटरी के बारे में एपल कभी भी आधिकारिक जानकारी नहीं देता है। iPhone 13 के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। आईफोन 13 में 6.1 इंच की रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है।

    iPhone 13 में 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस बार एक नया वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ सेंसर ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट है। नाइट मोड को पहले से बेहतर बनाया गया है। दूसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.4 है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें