Ram Mandir Ayodhya: रामलला के मंदिर में एंड्रॉयड फोन पर लगी पाबंदी, क्या iPhone को हरी झंडी? यहां जानिए सबकुछ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Dec 2024 11:29 AM IST
सार

Android Ban: राम मंदिर में पुजारियों के लिए एंड्रायड फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर एंड्रॉयड फोन के साथ ऐसी क्या दिक्कत है कि जब भी प्रतिबंध लगाने की बात आती है तो एंड्रॉयड पर पहले प्रतिबंध लगाया जाता है, जबकि आईफोन को इसमें छूट मिलती है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple New rule imposed ban on Android phones for priests how its different from ios
Ram Mandir Android Ban - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    राम मंदिर अयोध्या में नए पुजारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पुजारियों के लिए कई कठिन नियम भी बनाए गए हैं। इसी क्रम में पुजारियों के लिए राम मंदिर में एंड्रायड फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है, हालांकि आईफोन पर पाबंदी लगी है या नहीं, यह अभी तक साफ नहीं है। जल्द ही पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। वैसे आमतौर पर आईफोन को एंड्रॉयड के मुकाबले सुरक्षित माना गया है। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर एंड्रॉयड फोन के साथ ऐसी क्या दिक्कत है कि जब भी प्रतिबंध लगाने की बात आती है तो एंड्रॉयड पर पहले प्रतिबंध लगाया जाता है, जबकि आईफोन को इसमें छूट मिलती है।

    आईफोन (iOS):

    iOS एक क्लोज सिस्टम है। इसका मतलब है कि एप्स को केवल एपल के ऐप स्टोर से ही डाउनलोड किया जा सकता है। एपल सभी एप्स की सख्त जांच करता है, जिससे मैलवेयर का खतरा बहुत कम हो जाता है।एंड्रॉयड:एंड्रॉयड एक ओपन-सोर्स सिस्टम है। यूजर्स को एप्स इंस्टॉल करने की अधिक आजादी होती है, जैसे थर्ड-पार्टी एप स्टोर्स का उपयोग, हालांकि इससे मैलवेयर और वायरस का खतरा बढ़ जाता है।

    विज्ञापन

    आईफोन (iOS):

    एपल अपने सभी डिवाइस के लिए नियमित और लंबे समय तक अपडेट देता है। यह सुनिश्चित करता है कि पुराने आईफोन भी लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स का उपयोग कर सकें और फोन सुरक्षित रहे।एंड्रॉयड:एंड्रॉयड में अपडेट्स निर्माता कंपनी (जैसे सैमसंग, वनप्लस, शाओमी) पर निर्भर करते हैं। कई बार पुराने फोन को अपडेट नहीं मिलते, जिससे सिक्योरिटी रिस्क बढ़ जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें