AT&T PBH20 Review: ऑडियो क्वालिटी तो शानदार है लेकिन क्या यह हेडफोन खरीदने लायक है?

प्रदीप पांडे
Wed, 08 Jan 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
AT and T PBH20 wireless headphones Review in Hindi
AT&T PBH20 Review - फोटो : amar ujala

    अमेरिका की नामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एटीएंडटी (AT&T) ने कुछ महीने पहले भारत में अपने दो नए हेडफोन पेश किए हैं जिनमें एक वायरलेस हेडफोन है और दूसरा वायर वाला हेडफोन है। इन दोनों हेडफोन को लेकर कंपनी ने शानदार डिजाइन, दमदार बैटरी बैकअप और बेहतरीन ऑडियो का दावा किया है। हमने रिव्यू के लिए वायरलेस हेडफोन AT&T PBH20 को कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। तो आइए जानते हैं कि कैसा है यह हेडफोन?

    AT&T PBH20 की डिजाइन

    AT&T PBH20 Review
    AT&T PBH20 Review - फोटो : amar ujala

    डिजाइन की बात करें तो इसकी डिजाइन प्रीमियम है और बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है। इसमें मेटल, प्लास्टिक और रबड़ का इस्तेमाल किया गया है। हेडफोन थोड़ा वजनी भी है। इसका वजन 272 ग्राम है। फिटिंग ही इस हेडफोन की सबसे बड़ी कमजोरी है। हेडफोन की फिटिंग अच्छी नहीं है।

    विज्ञापन
    AT&T PBH20 Review: ऑडियो क्वालिटी तो शानदार है लेकिन क्या यह हेडफोन खरीदने लायक है?

    फिटिंग अच्छी नहीं होने के कारण थोड़ा-सा सिर हिलाने पर भी हेडफोन गिर जाता है। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। हेडफोन के साथ किसी तरह की कोई ग्रिपिंग नहीं बन रही है। ऐसे में यह सिर पर टिकता ही नहीं है। हेडफोन के लेफ्ट और राइट दोनों कप कानों पर फिट नहीं होते हैं। ऐसे में आपको हेडफोन के सिर से उतारकर ही बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    AT&T PBH20 की परफॉर्मेंस

    AT&T PBH20 Review
    AT&T PBH20 Review - फोटो : amar ujala

    बाकि ऑडियो, कॉलिंग और बेस को लेकर कोई शिकायत नहीं है लेकिन सिर्फ अच्छी फिटिंग नहीं होने के कारण रिव्यू के दौरान हमें काफी परेशानी हुई। इस हेडफोन में माइक भी है जिसकी मदद से आप फोन पर बात कर सकते हैं। कनेक्टिविटी अच्छी है। वॉल्यूम, पॉवर और कॉलिंग के लिए दाहिनी कप में बटन दिए गए हैं।

    AT&T PBH20 Review: ऑडियो क्वालिटी तो शानदार है लेकिन क्या यह हेडफोन खरीदने लायक है?

    ये सभी बटन हेडफोन के कप के साथ दिए एक राउंड रिंग में हैं। बटन के साथ उभार नहीं होने के कारण बटन को ऑपरेट करने में परेशानी होती है। इस हेडफोन पर हमने 3डी गाने भी सुने जिसका अनुभव शानदार रहा। ट्यून और बेस बढ़िया है। फुल वॉल्यूम पर गाने सुनने पर आवाज बाहर आती है जिसे करीब 5 मीटर दूर से सुना जा सकता है। जहां तक बैटरी लाइफ का सवाल है तो इस हेडफोन पर आप लगातार 5 घंटे तक फुल वॉल्यूम में म्यूजिक सुन सकते हैं। चार्जिंग के दौरान हेडफोन गर्म नहीं होता है।

    केबल के जरिए भी कर सकेंगे इस्तेमाल

    AT&T PBH20 Review
    AT&T PBH20 Review - फोटो : amar ujala

    बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 2.1 टेक्नोलॉजी दी गई है। हेडफोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। ऐसे में आप इसे एक ऑक्स केबल के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा हेडफोन की चार्ज खत्म होने पर मिलता है। यह हेडफोन आपको ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। तो कुल मिलाकर कहें तो सिर्फ फिटिंग को छोड़ दिया जाए तो इस हेडफोन में कोई और समस्या नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें