Asus 8z की भारत में पहली सेल आज, इसमें है Samsung E4 डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Mar 2022 09:46 AM IST
सार

फोन में OZO Audio Zoom और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए न्वाइज रिडक्शन है। Asus 8z का मुकाबला Xiaomi 11T Pro, Samsung Galaxy S20 FE 5G और OnePlus 9RT जैसे फोन से होगा।

विज्ञापन
Asus 8z first sale in India Today know Price and Specifications
Asus 8z - फोटो : Asus

    विस्तार

    आसुस ने पिछले महीने Asus 8z को भारत में लॉन्च किया था। आज यानी 7 मार्च को Asus 8z को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। Asus 8z की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। आसुस के इस फोन में 5.9 इंच की सैमसंग ई4 डिस्प्ले है। इसके अलावा Asus 8z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ डुअल रियर कैमरे हैं। फोन में OZO Audio Zoom और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए न्वाइज रिडक्शन है। Asus 8z का मुकाबला Xiaomi 11T Pro, Samsung Galaxy S20 FE 5G और OnePlus 9RT जैसे फोन से होगा।

    Asus 8z की कीमत 42,999 रुपये रखी गई है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 डीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन को आज दोपहर 12 बजे होरिजन सिल्वर और ऑब्सडियन ब्लैक में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Asus 8z में एंड्रॉयड 11 आधारित ZenUI 8 है। इसके अलावा इसमें 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस सैमसंग ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR5 रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें