Apple watch series 8 Review: क्या आपको नई वॉच खरीदनी चाहिए
Apple Watch Series 8 का 41mm जीपीएस मॉडल एल्यूमीनियम केस के साथ 45,900 रुपये और जीपीएस के साथ सेलुलर मॉडल 55,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। Apple watch series 8 के 45mm वाले एल्यूमीनियम जीपीएस मॉडल की कीमत 48,900 रुपये और जीपीएस के साथ सेलुलर मॉडल की कीमत 58,900 रुपये है।

विस्तार
Apple ने इस साल तीन नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है जिनमें Apple watch series 8, Apple watch se और Apple watch Ultra शामिल हैं। इनमें से एपल वॉच अल्ट्रा कंपनी की अब तक की सबसे मजबूत स्मार्टवॉच है। सीधे शब्दों में कहें तो एपल वॉच अल्ट्रा कंपनी की रग्ड स्मार्टवॉच है। Apple watch series 8 को भी कई सारे बदलाव के साथ पेश किया गया है जिनमें टेंपरेचर सेंसर प्रमुख है। Apple Watch Series 8 भारतीय बाजार में दो वेरियंट में उपलब्ध है जिनमें 41mm और 45mm शामिल हैं। इसके अलावा इस दो केस फिनिश में पेश किया गया है जिनमें एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील शामिल हैं। इसके अलावा Apple watch series 8 को GPS और GPS + cellular दोनों मॉडल में भी पेश किया गया है।

Apple Watch Series 8 का 41mm जीपीएस मॉडल एल्यूमीनियम केस के साथ 45,900 रुपये और जीपीएस के साथ सेलुलर मॉडल 55,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। Apple watch series 8 के 45mm वाले एल्यूमीनियम जीपीएस मॉडल की कीमत 48,900 रुपये और जीपीएस के साथ सेलुलर मॉडल की कीमत 58,900 रुपये है। Apple Watch Series 8 का स्टेनलेस स्टील मॉडल GPS + cellular के साथ 41mm साइज में उपलब्ध है जिसकी कीमत 74,900 रुपये है। रिव्यू के लिए हमारे पास Apple watch series 8 का GPS + cellular मॉडल 45mm एल्यूमीनियम मिडनाइट फिनिश था जिसे हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है। आइए Apple watch series 8 का रिव्यू जानते हैं...
Apple watch series 8 Review: डिजाइन

एपल किसी भी वॉच में बहुत जल्दी बदलाव देखने को नहीं मिलता है। Apple watch series 8 के साथ भी यही हालत है। Apple watch series 8 के साथ Watch Series 7 के मुकाबले डिस्प्ले को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा बटन और लुक भी आपको अलग नजर नहीं आएगा। दोनों वॉच के नीचे वाले हिस्से यानी रियर पैनल को बिना देखे कोई अंतर नहीं बता पाएगा। यह थोड़ा मजाकिया है लेकिन रियर पैनल पर सिर्फ नाम ही बदला गया है। Apple watch series 8 की फिटिंग भी पहले की तरह शानदार है। रिव्यू के लिए हमें वॉच के साथ ब्लैक स्पोर्ट बैंड मिला था जो कि बेस्ट क्वॉलिटी सिलिकॉन का है। Apple watch series 8 का कुल वजन 38.8 ग्राम है। वॉच को मैंने हर रोज करीब 10 घंटे तक इस्तेमाल किया। लंबे इस्तेमाल में कोई परेशानी नहीं होती है और स्ट्रैप स्किन फ्रेंडली है।
Apple watch series 8 Review: डिस्प्ले

Apple Watch Series 8 में 1.9 इंच की LTPO OLED अलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले है जो कि Series 7 में भी थी। नई वॉच के साथ आपको कई तरह के शानदार और बेहतरीन वॉच फेसेज मिलेंगे। Apple watch series 8 के साथ Ion-X ग्लास डिस्प्ले मिलती है जिसपर स्क्रैच शायद ही आएंगे। रिव्यू के दौरान कई बार स्मार्टवॉच की टक्कर दीवार और लिफ्ट में हुई लेकिन स्क्रैच नहीं आए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टेनलेस स्टील वाले मॉडल में सफायर क्रिस्टल ग्लास दी गई है। Apple Watch Series 8 वॉटर रेसिस्टेंट है तो यह 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी खराब नहीं होगी। इसके लिए वॉच को IP6X की रेटिंग मिली है। चार्जिंग के लिए वॉच के साथ मैग्नेटिक यूएसबी टाईप-सी चार्जर मिलता है। डिस्प्ले की पिक ब्राइटनेस वॉच सीरीज 7 की तरह 1000 निट्स है और रिजॉल्यूशन 352x430 पिक्सल है।