Apple watch 8 series: मिला टेंपरेचर सेंसर का सपोर्ट, जानें और क्या है खास
Apple की नई स्मार्टवॉच Apple Watch Series 8 लॉन्च हो गई है। इस वॉच को Apple के ‘Far Out' इवेंट में लॉन्च किया गया है।

विस्तार
Apple ने नई स्मार्टवॉच Apple Watch Series 8 को लॉन्च कर दिया है। Apple watch 8 series को आखिरकार टेंपरेचर सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। Apple watch 8 series के साथ Apple watch SE को भी लॉन्च किया गया है। एपल ने Apple Watch Ultra को इस साल नए प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने अब तक की सबसे शानदार और पावरफुल स्मार्टवॉच कहा है।
Apple watch 8 series में दो टेंपरेचर सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा नई वॉच क्रेक प्रूफ, वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। नई वॉच में पीरियड साइकल ट्रैकर भी दिया गया है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी मिलेगा। पीरियड ट्रैकर बॉडी की कंडीशन के हिसाब से भी पीरियड के बारे में अलर्ट करेगा। एपल के दावे के मुताबिक यह डाटा पूरी तरह एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होगा। एपल वॉच सीरीज 8 में भी सेफ्टी फीचर के तौर पर फॉल डिटेक्शन, क्रैश डिटेक्शन और एमरजेंसी अलर्ट मिलेंगे। फॉल डिटेक्शन पहले के मुकाबले काफी फास्ट होगा।
Apple Watch Series 8 की कीमत

Apple Watch Series 8 की शुरुआती कीमत 45,900 रुपये और Apple watch SE की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है। वहीं Apple Watch Ultra को 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। Apple Watch Series 8 और Apple watch SE को 8 सितंबर से एपल की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। वहीं वॉच को ऑफलाइन एपल स्टोर से 16 सितंबर से खरीदा जा सकता है।
Apple watch 8 ULTRA में बेहतर स्पीकर और बेहतर बिल्ड क्वॉलिटी दी गई है। इसमें सबसे बड़ी यानी 36 घंटे की बैटरी लाइफ है और पावर सेविंग मोड में 50 घंटे की लाइफ है। इसके लिए अलग से वॉच फेसेज को डिजाइन किया गया है। इसमें नाइट मोड भी दिया गया है। इसमें नाइट मोड भी दिया गया है। इसके साथ टाइटेनियम बकल दिया गया है। Apple watch 8 ULTRA एक तरह रग्ड स्मार्टवॉच है। अल्ट्रा वॉच यह भी बताएगी कि आप कितने गहरे पानी में हैं। इसकी डिस्प्ले की ब्राइटनेस 2,000 निट्स है और इसकी कीमत 799 डॉलर रखी गई है।
