Apple Watch Series 8: खरीदने का सबसे शानदार मौका, होली सेल में 20 हजार रुपये की छूट
Apple Watch Series 8 में 1.9 इंच की LTPO OLED अलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले है जो कि Series 7 में भी थी। नई वॉच के साथ आपको कई तरह के शानदार और बेहतरीन वॉच फेसेज मिलेंगे। Apple watch series 8 के साथ Ion-X ग्लास डिस्प्ले मिलती है जिसपर स्क्रैच शायद ही आएंगे।

विस्तार
यदि आप भी Apple Watch Series 8 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। एपल वॉच सीरीज 8 पर 20 हजार रुपये से अधिक की छूट मिल रही है। Apple Watch Series 8 को कंपनी ने पिछले साल ही लॉन्च किया है और होली के खास मौके पर इसे बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Apple Watch Series 8 में GPS और सेलुलर दोनों मॉडल उपलब्ध हैं।
Unicorn Apple Fest में Apple Watch Series 8 पर 12 फीसदी की छूट मिल रही है। यदि आपके पास HDFC बैंक का कार्ड है तो आपको 3,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। Apple Watch Series 8 को पिछले साल 45,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
कैशबैक के अलावा Apple Watch Series 8 के साथ 13,392 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। सभी तरह के ऑफर के साथ Cashify पर यह वॉच 25,000 रुपये में मिल रही है। Apple Watch Series 8 को मिडनाइट, सिल्वर और स्टारलाइट कलर में खरीद सकते हैं।
Apple watch 8 series में दो टेंपरेचर सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा नई वॉच क्रेक प्रूफ, वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। नई वॉच में पीरियड साइकल ट्रैकर भी दिया गया है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी मिलेगा। पीरियड ट्रैकर बॉडी की कंडीशन के हिसाब से भी पीरियड के बारे में अलर्ट करेगा। एपल के दावे के मुताबिक यह डाटा पूरी तरह एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होगा। एपल वॉच सीरीज 8 में भी सेफ्टी फीचर के तौर पर फॉल डिटेक्शन, क्रैश डिटेक्शन और एमरजेंसी अलर्ट मिलेंगे। फॉल डिटेक्शन पहले के मुकाबले काफी फास्ट होगा। Apple Watch Series 8 में 1.9 इंच की LTPO OLED अलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले है जो कि Series 7 में भी थी। नई वॉच के साथ आपको कई तरह के शानदार और बेहतरीन वॉच फेसेज मिलेंगे। Apple watch series 8 के साथ Ion-X ग्लास डिस्प्ले मिलती है जिसपर स्क्रैच शायद ही आएंगे। रिव्यू के दौरान कई बार स्मार्टवॉच की टक्कर दीवार और लिफ्ट में हुई लेकिन स्क्रैच नहीं आए।
- Tiktok Ban: अब इस देश ने सरकारी गैजेट में टिकटॉक इस्तेमाल पर लगाई रोक, अमेरिका ने बताया था सुरक्षा के लिए खतरा
- Period Leave: भारतीय सोशल मीडिया कंपनी ने महिला कर्मचारियों को दिया तोहफा, हर महीने मिलेगी दो दिन की लीव
- Vivo V27 Pro: रंग बदलने वाले फोन की पहली सेल शुरू, मिल रही 3 हजार रुपये की छूट, इसमें है 50MP का फ्रंट कैमरा
- Twitter Update: एलन मस्क जल्द देने वाले हैं बड़ा तोहफा, 10 हजार कैरेक्टर में कर सकेंगे ट्वीट