एपल वॉच सीरीज 12 लॉन्च: कीमत से लेकर नए हेल्थ फीचर्स तक, क्या-क्या मिला खास? यहां जानें सबकुछ

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 09 Sep 2026 11:07 PM IST
सार

एपल ने अपने बहुप्रतीक्षित सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में नए आईफोन के साथ एपल वॉच सीरीज 12 और एपल अल्ट्रा वॉच 4 को भी पेश कर दिया है। इसमें इस बार बड़े बाहरी डिजाइन बदलाव की जगह परफॉर्मेंस, पावर एफिशिएंसी, हेल्थ ट्रैकिंग और वेलनेस एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर पूरा फोकस किया गया है। आइए इसके फीचर्स, हेल्थ ट्रैकिंग में हुए बदलाव और अल्ट्रा-4 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 Launched S11 Chip, Enhanced Health Feature
एपल वॉच सीरीज 12 लॉन्च - फोटो : @appltrack

    विस्तार

    एपल के नए आईफोन के साथ अब उसकी अगली पीढ़ी की स्मार्टवॉच एपल वॉच सीरीज 12 और फ्लैगशिप एपल वॉच अल्ट्रा 4 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच की आंतरिक परफॉर्मेंस, बैटरी एफिशिएंसी और हेल्थ व फिटनेस मॉनिटरिंग को ज्यादा उपयोगी बनाया है।

    एपल वॉच सीरीज में क्या-क्या नया मिला है?

    • कंपनी ने वॉच सीरीज 12 को नए एस11 या उससे भी नए चिपसेट के साथ पेश किया है। यह नया प्रोसेसर स्मार्टवॉच को पहले से ज्यादा तेज परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है।
    • खासियत की बात करें तो इस बार एपल ने अपनी वॉच में सेहत पर विशेष ध्यान दिया है। इस बार एपल ने वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग क्षमता को और अपग्रेड किया है। यह वॉच अब पूरे दिन यूजर के हार्ट रेट का ज्यादा लगातार और सटीक डेटा रिकॉर्ड कर सकती है।
    • साथ ही प्रीमियम लुक पसंद करने वाले यूजर्स के लिए सीरीज 12 में सफेद और डार्क ग्रे कलर्स में लग्जरी सेरेमिक केस का विकल्प भी दिया गया है।
    • इसके अलावा वेलनेस और फिटनेस से जुड़े जटिल मैट्रिक्स को आसान और बेहतर तरीके से दिखाने के लिए हेल्थ एप्स के इंटरफेस में सुधार किए गए हैं। नए चिपसेट की पावर एफिशिएंसी के चलते स्मार्टवॉच के ओवरऑल बैटरी बैकअप और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिलता है।
    • यूजर्स को कस्टमाइजेशन के ज्यादा विकल्प देने के लिए एपल ने नए बैंड कलर्स और अलग-अलग कॉन्फिगरेशन पेश किए हैं।

    कीमत की बात करें तो भारत में एपल वॉच सीरीज 12 की शुरुआती कीमत 45 हजार से 46,900 के आसपास है।

    विज्ञापन

    एपल वॉच अल्ट्रा 4: कैसा है नया लुक और परफॉर्मेंस?

    • नए लुक की बात करें तो एपल की सबसे रफ-एंड-टफ स्मार्टवॉच एपल वॉच अल्ट्रा 4 के बाहरी डिजाइन में इस बार कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसका सिग्नेचर मजबूत लुक और फॉर्म फैक्टर काफी हद तक मौजूदा अल्ट्रा मॉडल जैसा ही बरकरार रखा गया है।
    • कंपनी का मुख्य फोकस बाहरी रीडिजाइन के बजाय इंटरनल अपग्रेड्स, प्रोसेसिंग पावर, हेल्थ मॉनिटरिंग और एक्सट्रीम स्पोर्ट्स ट्रैकिंग को मजबूत करने पर रहा है। हालांकि, इसमें नए फिनिश और छोटे-मोटे कॉस्मेटिक ट्यूनिंग देखने को मिलते हैं।

    एपल वॉच सीरीज 12 और अल्ट्रा 4 दोनों को नई जनरेशन के S11 चिप से लैस किया गया है। साफ है कि इससे पहले सीरीज 10, अल्ट्रा 2, सीरीज 11 और अल्ट्रा 3 में एक ही एस 10 चिप का इस्तेमाल किया जा रहा था। नए प्रोसेसर के आने से ऐप्स तेजी से लोड होते हैं और बैटरी की खपत कम होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कब से शुरू होगी बिक्री?

    बिक्री की बात करें तो नई एपल वॉच सीरीज 12 की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। यानी यूजर्स को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

    क्या हैं कंपनी के आगे के प्लान?

    • इन फीचर्स के अलावा नई एपल वॉच सीरीज में टच आईडी का सपोर्ट शामिल नहीं किया गया है। इसके साथ ही इस इवेंट में एपल वॉच एसई 4 को भी लॉन्च नहीं किया गया है।
    • साथ ही एपल के भविष्य के प्लानिंग की जानकारी भी सामने आई है। जिसमें कहा जा रहा है कि एपल बिना सुई चुभाए ब्लड-शुगर मापने वाले फीचर पर काम कर रहा है, जिसे 2030 तक पेश करने का लक्ष्य रखा गया है।
    • मेवॉच के बड़े डिजाइन बदलाव पर अभी डेवलपमेंट जारी है और उसे बाजार में आने में अभी एक या दो साल का समय और लग सकता है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें