एपल जल्द लॉन्च करेगा Mac Pro, M2 चिपसेट का मिल सकता है सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Oct 2022 03:30 PM IST
सार

एपल के नए चिप का कोड नेम M2 Ultra और M2 Extreme बताया जा रहा है। नए प्रोसेसर के साथ 24 और 48 CPU कोर मिल सकते हैं जिनके साथ 76 और 152 GPU कोर का भी सपोर्ट होगा। Mac Pro के साथ 256GB रैम मिल सकती है।

Apple to announce new Mac Pro with 48 CPU core M2 chip
apple mac pro - फोटो : @verge

    विस्तार

    एपल जल्द ही अपने नए Mac Pro को लॉन्च करने वाला है। कहा जा रहा है कि Mac Pro को M2 Max से भी पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी नए Mac Pro की टेस्टिंग कर रही है और इसकी लॉन्चिंग अगले साल हो सकती है।

    एपल के नए चिप का कोड नेम M2 Ultra और M2 Extreme बताया जा रहा है। नए प्रोसेसर के साथ 24 और 48 CPU कोर मिल सकते हैं जिनके साथ 76 और 152 GPU कोर का भी सपोर्ट होगा। Mac Pro के साथ 256GB रैम मिल सकती है।

    ये भी पढ़ें: टिम कुक को ट्रोल करना चाह रहा था गूगल, खुद ही फंस गए, देखें मजेदार ट्वीट

    M2 के साथ 8 CPU और 10 GPU कोर मिलते हैं, जबकि M2 Max को 12 CPU कोर और 38 GPU कोर के साथ पेश किया जाएगा। नए Mac Pro को 14 इंच और 16 इंच की साइज में पेश किया जाएगा। प्रो मॉडल के अलावा Mac mini को भी पेश किया जा सकता है।

    आपको याद दिला दें कि इसी सप्ताह Apple ने iPad Pro (2022) के साथ iPad (2022) को भी पेश किया है। iPad (2022) के साथ 10.9 इंच की डिस्प्ले दी गई ङै। इसके अलावा इस बार एपल ने होम बटन को हटा दिया है।

    iPad (2022) के साथ काफी पतला बॉर्डर दिया गया है और इसे चार कलर में पेश किया गया है जिनमें सिल्वर, ब्लू, येल्लो और पिंक शामिल हैं। इस बार टच आईडी को पावर बटन में दिया गया है। iPad (2022) को Apple A14 बायोनिक चिपसेट दिया गया है और टाईप-सी पोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें