यूक्रेन-रूस जंग के बीच Apple का बड़ा फैसला, रूस में नहीं बिकेंगे एपल के कोई भी प्रोडक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Mar 2022 05:19 PM IST
सार

फेडोरोव ने एपल के सीईओ टिम कुक को एक पत्र लिखकर कहा था कि वे रूस में अपने एपल स्टोर तक अपने उत्पादों की आपूर्ति में कटौती करें।

विज्ञापन
Apple Stops Product Sales in Russia Amid Ukraine Crisis
आईफोन - फोटो : i stock

    विस्तार

    रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बाद एपल ने कहा है कि उसने रूस में अपने सभी प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी है। रूस में अपने प्रोडक्ट की बिक्री बंद करने के अलावा एपल ने रूस के न्यूज एएप्स RT और स्पूतनिक के एप को भी अपने एप स्टोर से हटा दिया है। हाल ही में एपल ने रूस में एपल पे की सर्विस पर रोक लगाई थी।

    उप-प्रधानमंत्री ने एपल को भेजा था खत

    पिछले सप्ताह ही यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने एपल को एक लेटर लिखा था जिसे उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया था। फेडोरोव ने एपल के सीईओ टिम कुक को एक पत्र लिखकर कहा था कि वे रूस में अपने एपल स्टोर तक अपने उत्पादों की आपूर्ति में कटौती करें।

    विज्ञापन

    एपल ने क्या कहा?

    उप-प्रधानमंत्री के पत्र के जवाब में एपल ने कहा है कि वह यूक्रेन पर रूस के हमले से काफी दुःखी और चिंतित है। कंपनी उन सभी लोगों के साथ खड़ी है जो इस हिंसा को झेल रहे हैं। पिछले हफ्ते एपल पे को बैन करने के बाद हमने अपनी अन्य सेवाएं भी रूस के लिए बंद कर दी है। एपल ने कहा कहा है कि उसने रूस में आईफोन और अन्य उत्पादों की बिक्री बंद कर दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेरिका ने रूस के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

    रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने अपने यहां के प्रोडक्ट का रूस में निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका ने यह प्रतिबंध उन प्रोडक्ट पर भी लगाया है जिनके ब्रांड रूस के हैं, लेकिन प्रोडक्शन अमेरिका में होता है। इस प्रतिबंध से अमेरिकन कंपनियों को भारी नुकसान हो सकता है।

    अमेरिका ने ये प्रतिबंध अमेरिकी व्यापार कानून के तहत लगाए हैं। अमेरिकी कंपनियों को अब कंप्यूटर, सेंसर, लेजर, नेविगेशन उपकरण, और दूरसंचार, एयरोस्पेस और समुद्री उपकरण रूस को बेचने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना होगा। अमेरिका ने इसी तरह का प्रतिबंध कुछ साल पहले चाइनीज कंपनी हुवावे पर लगाया था जिससे हुवावे को काफी नुकसान हुआ।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें