Apple Watch Series 8: डिजाइन और फीचर्स हुए लीक, जानें भारत में क्या होगी कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Nov 2021 11:13 AM IST
सार

Apple Watch Series 8 की कीमत भारतीय बाजार में Apple Watch Series 7 के मुकाबले थोड़ी अधिक हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि एपल वॉच सीरीज 8 की शुरुआती कीमत 42,900 रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
apple smartwatch series 8 design first look features specifications launch date price in india
Apple स्मार्ट वॉच सीरीज़ 8 डिज़ाइन फर्स्ट लुक - फोटो : LeaksApplePro and iDropNews

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में Apple Watch Series 7 को पेश किया है। एपल वॉच सीरीज 7 को लेकर कहा जा रहा था कि इसके साथ मल्टीपल डिजाइन मिलेगी, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हुआ। अब खबर है कि Apple Watch Series 8 को एपल नई डिजाइन के साथ पेश करेगा।

    एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Watch Series 8 में भी कर्व्ड डिजाइन मिलेगी। नई वॉच के साथ एक अतिरिक्त स्पीकर ग्रिल मिलेगा। नई वॉच को लाइट ग्रीन कलर शेड में पेश किया जा सकता है जैसा कि iPad Air में है। Apple Watch Series 8 को तीन अलग-अलग साइज में पेश किया जाएगा जिनमें से दो साइज 41mm और 45mm वाली होगी।

    विज्ञापन

    iDropNews ने वॉच की डिजाइन को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसके मुताबिक वॉच के किनारे कर्व्ड होंगे। वॉच को तीन अलग-अलग मॉडल में पेश किया जाएगा। हेल्थ फीचर के तौर पर एपल की इस वॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा फर्टिलिटी के लिए थर्मोमीटर और स्लीप ट्रैकिंग के साथ ब्लड शुगर जांचने की भी सुविधा मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    खबर यह भी है कि एपल लंबे समय से बिना ब्लड ब्लड ग्लुकोज मॉनिटर करने वाले फीचर पर काम कर रहा है। इसके लिए एपल ऑप्टिकल सेंसर का इस्तेमाल करेगा। इसके अलावा एपल इस फीचर के लिए इंफ्रारेड सेंसर का भी इस्तेमाल कर सकता है।

    Apple Watch Series 8 की कीमत भारतीय बाजार में Apple Watch Series 7 के मुकाबले थोड़ी अधिक हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि एपल वॉच सीरीज 8 की शुरुआती कीमत 42,900 रुपये हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें