Apple के फोल्डेबल फोन में मिलेगी ऐसी खास डिस्प्ले, पेटेंट आया सामने

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 04 Mar 2019 01:05 PM IST
Apple’s foldable iPhone may have self-heating display, patent reveals
folable iphone demo

    स्मार्टफोन बाजार को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि साल 2019 पूरी तरह से फोल्डेबल स्मार्टफोन और 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन पर केंद्रित रहने वाला है। अभी हाल ही में सैमसंग और हुवावे ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किए हैं, वहीं अब खबर है कि ऐप्पल ने फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐप्पल के फोल्डेबल आईफोन का पेटेंट भी सामने आया है।

    आईफोन के लीक पेटेंट से पता चला है कि ऐप्पल के फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले सेल्फ हीटिंग होगी यानि काफी ठंड में भी स्क्रीन क्रैक नहीं होगी। ऐप्पल के इस पेटमें की जानकारी पेटेंटली ऐप्पल नाम की वेबसाइट से मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्पल अपने फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले में टेंपरेचर सेंसर लगाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में बहुत कम टेंपरेचर की स्थिति में डिस्प्ले खुद ही गर्म हो जाएगा जिसके कारण डिस्प्ले क्रैक नहीं होगी।

    Apple के फोल्डेबल फोन में मिलेगी ऐसी खास डिस्प्ले, पेटेंट आया सामने

    दरअसल यह टेंपरेचर सेंसर खास करके फोल्डेबल स्क्रीन के लिए ही लगाया जा रहा है, क्योंकि अधिक ठंड होने के कारण डिस्प्ले के मुड़ने में परेशानी हो सकती है। इस सेंसर का फायदा यह होगा कि जैसे ही टेंपरेचर कम होगा तो जहां से फोन फोल्ड होगा वहां फोन गर्म होकर डिस्प्ले को एडजस्ट करेगा। ऐसे में स्क्रीन टूटने से बच जाएगी।

    वैसे अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर यह फोन बाजार में कब तक आएगा, लेकिन बैंक ऑफ अमेरिका के एक एनालिस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2020 तक ऐप्पल अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इससे पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि ऐप्पल एलजी के साथ मिलकर फोल्डेबल डिस्प्ले के लिए काम कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें