Apple को बड़ा झटका: बिना चार्जर वाले आईफोन की बिक्री पर ब्राजील में रोक, आज होने वाली है iphone 14 की लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Sep 2022 10:31 AM IST
सार

ब्राजील के न्याय मंत्रालय ने Apple को iPhone 12 और नए मॉडल की बिक्री बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही उन सभी iPhone मॉडल की बिक्री को बंद करने का आदेश दिया है जो चार्जर के साथ नहीं आते हैं।

विज्ञापन
Apple Ordered to Stop iPhone Sales Without Charger in Brazil
iphone without charger - फोटो : अमर उजाला

    एपल के आईफोन 14 सीरीज की लॉन्चिंग से ठीक पहले ब्राजील ने एपल को बड़ा झटका दिया है। ब्राजील ने पूरे देश में बिना चार्जर वाले आईफोन की बिक्री को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा ब्राजील की सरकार ने आईफोन के साथ चार्जर ना देने को लेकर एपल पर करीब 18 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

    iPhone SE 2022
    iPhone SE 2022 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सरकार ने अपने एक आदेश में कहा है कि ग्राहकों को उन्हें पूरा प्रोडक्ट नहीं दिया गया। बता दें कि आईफोन 14 सीरीज की लॉन्चिंग कल यानी 7 सितंबर को होने जा रही है और उससे ठीक पहले आया सरकार का फैसला एपल के मुसीबत बन सकता है, क्योंकि नए आईफोन भी बिना चार्जर के ही बिकने वाले थे।

    iPhone 12 Mini
    iPhone 12 Mini - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील के न्याय मंत्रालय ने Apple को iPhone 12 और नए मॉडल की बिक्री बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही उन सभी iPhone मॉडल की बिक्री को बंद करने का आदेश दिया है जो चार्जर के साथ नहीं आते हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि फोन के साथ चार्जर ना देना उपभोक्ताओं के खिलाफ जानबूझकर भेदभावपूर्ण व्यवहार के अंतर्गत आता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें