नए आईफोन से हट सकता है फिजिकल सिम का फीचर, ई-सिम से चलाना होगा काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 26 Dec 2021 09:02 AM IST
सार

iPhone 15 Pro मॉडल को बिना फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट के पेश किया जाएगा। आईफोन 15 प्रो के मॉडल में सिर्फ eSIM कार्ड का सपोर्ट होगा।

विज्ञापन
Apple Might Completely Remove Physical SIM Slot from iPhones iphone 15 models
iPhone - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल ने सबसे पहले ई-सिम की शुरुआत की थी। आईफोन अब डुअल सिम के साथ आ रहे हैं लेकिन एक सिम ई-सिम होता है और दूसरा फिजिकल सिम होता है। अब खबर है कि Apple फिजिकल सिम का विकल्प ही हटाने जा रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक एपल iPhone 15 Pro डिवाइस के साथ फिजिकल सिम का विकल्प नहीं देगा। इस फोन में दोनों सिम ई-सिम वाले होंगे। खबर यह भी है कि अगले दो साल में एपल इसकी पूरी तरह से शुरुआत कर देगा। blogdoiphone की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 15 Pro मॉडल को बिना फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट के पेश किया जाएगा। आईफोन 15 प्रो के मॉडल में सिर्फ eSIM कार्ड का सपोर्ट होगा।

    विज्ञापन

    ई-सिम के अलावा यह भी खबर है कि एपल iPhone 15 Pro मॉडल के साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी देगा और अपने आइकनिक लाइटनिंग पोर्ट के हटा देगा। बता दें कि इस वक्त बाजार में 90 फीसदी से भी अधिक फोन ऐसे हैं जिनके साथ टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। नए आईफोन के साथ 30W की फास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है या फिर इससे अधिक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 2023 के आईफोन मॉडल के साथ इसकी शुरुआत हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    eSIMs का विकल्प देना एक अच्छा कदम है, लेकिन फिजिकल सिम कार्ड के अपने फायदे होते हैं। ई-सिम को एक मैसेज के जरिए एक्टिवेट करना होता है, हालांकि कई टेलीकॉम कंपनियां फिलहाल इस तरह की सुविधा नहीं दे रही हैं। कई कंपनियों के पास ई-सिम की सुविधा है लेकिन वह सिर्फ पोस्टपेड के लिए है। ऐसे में भारतीय बाजार के लिए फिलहाल ई-सिम का फैसला उचित नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें