Apple ने लंबे समय के बाद स्मार्ट स्पीकर किया लॉन्च, मिलेगा खास फीचर्स का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 29 Jan 2020 11:21 AM IST
Apple Launch Homepod smart speaker in india know price and specifications
Apple Homepod - फोटो : apple india

    अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी एपल (Apple) ने दो साल बाद भारतीय बाजार में अपना सबसे खास स्मार्ट स्पीकर होमपॉड (Apple Homepod) लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि 2017 में एपल ने इस स्मार्ट स्पीकर को ग्लोबल लेवल पर उतारा था, जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया था। लेकिन उस दौरान इस प्रोडक्ट को भारत में नहीं पेश किया गया था। वहीं, अब एपल होमपॉड का पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लाइव हो गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस डिवाइस की सेल को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए जानते हैं एपल होमपॉड की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत 19,900 रुपये रखी है। इसके अलावा एपल का स्मार्ट स्पीकर अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, चीन, हॉन्ग-कॉन्ग, जापान और ताइवान के बाजार में उपलब्ध है। वहीं, दूसरी तरफ एपल ने आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए आईओएस 13.3.1 भी पेश किया है।

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एपल होमपॉड की लंबाई 7 इंच है। साथ ही बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए एपल-डिजाइन वूफर्स के साथ डीप बास दिया गया है। इसके अलावा लोगों को इस डिवाइस में छह माइक्रोफोन का

    सपोर्ट मिलेगा, जिसके जरिए यूजर्स कमांड दे सकेंगे। इस होमपॉड में ए8 चिप भी दी गई है। वहीं, यह स्मार्ट स्पीकर ग्राहकों के लिए व्हाइट और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

    यूजर्स को इस स्मार्ट स्पीकर में इंडियन इंग्लिश सिरी वॉइस का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं, एपल का यह स्मार्ट स्पीकर भारतीय बाजार में मौजूदा एलेक्सा को कड़ी टक्कर देगा।

    आईफोन 11 की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में आईओएस 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें