सिर्फ 120 सेकेंड में हैक हो सकती है एपल आईफोन की फेस आईडी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 12 Aug 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Apple iPhone FaceID Hacked In Less Than 120 Seconds says Security researchers
apple face id - फोटो : macrumors

    एपल के आईफोन का सबसे खास फीचर अब सुरक्षित नहीं रह गया है। एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक एपल डिवाइसेज की फेस आईडी फीचर में बड़ा बग है जिसके कारण एपल की फेस आईडी को काला टेप और चश्मे की मदद से अनलॉक किया जा सकता है।

    चीन की रिसर्च कंपनी टेनसेंट के रिसर्चर्स ने ब्लैक हेट सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान एपल के फेस आईडी फीचर में मौजूद बग का लाइव डेमो दिखाया। शोधकर्ताओं के मुताबिक महज 120 सेकेंड में आईफोन को हैक किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इवेंट के दौरान रिसर्चर्स की टीम ने एपल की फेस आईडी के लॉक को तोड़ने के लिए 'लाइवनेस' ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया। लाइवनेस फीचर आईफोन की फेस आईडी की तरह ही काम करता है और यह भी आईफोन की तरह यूजर्स की आंख को स्कैन करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि एपल की फेस आईडी को करीब 15 हजार इंजीनियर्स ने 6 सालों तक कड़ी मेहनत करके तैयार किया है। एपल का फेस आईडी फीचर एक चेहरे के 50 मसल्स को एक साथ स्कैन करता है और 25 मसल्स रिकॉग्नाइज होने के बाद भी लॉक खुलता है। एपल का दावा है कि आईफोन यूजर का जुड़वा भाई भी फोन को अनलॉक नहीं कर सकता।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें