Ambrane FitShot Surge स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, पानी से भी नहीं होगी खराब
FitShot Surge में 1.28 इंच की फुल टच IPS LCD कलर डिस्प्ले है जिसके साथ 2.5D OGS कर्व्ड ग्लास स्क्रीन है। स्क्रीन पर पांडा ग्लास का प्रोटेक्शन है जो कि स्क्रैप्रूफ है।

विस्तार
एंब्रेन इंडिया ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ambrane FitShot Surge को भारत में लॉन्च कर दिया है। Ambrane FitShot Surge के साथ जिंक एलॉय की मेटल बॉडी दी गई है। इसके अलावा इसे वाटर रेसिस्टेंट के लिए आईपी 68 की रेटिंग मिली है। Ambrane FitShot Surge की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। इस वॉच को फ्लिपकार्ट से 365 दिनों की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।
Ambrane FitShot Surge के फीचर्स की बात करें तो इसमें सर्कुलर डायल है। इसकी बॉडी रस्टप्रूफ जिंक एलॉय की है। इसे IP68 की रेटिंग मिली है। एंब्रेन की इस वॉच को रोज पिंक और जेड ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। FitShot Surge में 1.28 इंच की फुल टच IPS LCD कलर डिस्प्ले है जिसके साथ 2.5D OGS कर्व्ड ग्लास स्क्रीन है। स्क्रीन पर पांडा ग्लास का प्रोटेक्शन है जो कि स्क्रैप्रूफ है।
Ambrane FitShot Surge के साथ SpO2, ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, कैलोरीज, स्लीप मॉनिटरिंग, ब्रिदिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। वॉच पर फोन के सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। इसमें 8 ट्रेनिंग मोड्स हैं। इसके अलावा इसमें टाइमर, रिमाइंडर, अलार्म जैसे फीचर्स भी हैं।
Ambrane FitShot Surge से आप फोन के कैमरे और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच के साथ 75+ वॉच फेसेज मिलेंगे। Ambrane FitShot Surge की बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इस वॉच में दो इनबिल्ट गेम भी हैं और इसमें थिएटर मोड भी है।