Redmi Turbo 5: क्या भारत में लॉन्च होने जा रहा है रेडमी का पहला 'टर्बो' स्मार्टफोन? Amazon पर लाइव हुआ टीजर

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Wed, 03 Jun 2026 12:42 PM IST
सार

Redmi Turbo 5 Launch:

रेडमी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना पहला Turbo-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। अमेजन पर सामने आए टीजर में इसके जल्द लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह फोन मिड-प्रीमियम 5G सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगा। फोन में क्या फीचर्स मिल सकते हैं और कब तक हो सकता है लॉन्च...आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Amazon Teaser Suggests Imminent Arrival of Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 - फोटो : Redmi

    विस्तार

    चीन की कंपनी रेडमी भारत में अपना पावरफुल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 7,560mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी जानकारी साइट पर पहले ही 'कमिंग सून' लिखकर दी जा चुकी है।

    रेडमी ने इस साल जनवरी में चीन में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max को लॉन्च किया था। तभी कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया था कि Redmi Turbo 5 को भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी महीने जून में यह फोन भारत में दस्तक दे सकता है। खास बात यह है कि देश में यह कंपनी की टर्बो-सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा।

    विज्ञापन

    Redmi Turbo 5 से क्या हैं उम्मीदें?

    चूंकि यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस भी लगभग चीन में पेश किए मॉडल जैसे ही होंगे:

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डिस्प्ले:

    फोन में 6.59-इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।परफॉरमेंस:इस स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ मिलकर बेहतरीन स्पीड देगा। यह एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम कर सकता है। इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है।बैटरी:पावर के लिए इसमें 7,560mAh की बेहद दमदार बैटरी दी जा सकती है, जो 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।कैमरा:फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। यह 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और HDR10+ को भी सपोर्ट करेगा।अन्य फीचर्स:बेहतर ऑडियो के लिए हाई-रेस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, और पानी-धूल से बचाव के लिए IP68 व IP69K रेटिंग मिल सकती है।डिजाइन की बात करें तो इसमें एल्युमिनियम फ्रेम हो सकता है और इसका वजन लगभग 204 ग्राम होगा। चीन में यह फोन ब्लैक, व्हाइट और मिंट कलर विकल्पों में उपलब्ध है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें