अमेजन सेल: स्मार्टफोन पर मिल रही 40% की छूट, टीवी खरीदने का भी है शानदार मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Mar 2021 12:31 PM IST
सार

iPhone 12 Mini को 61,100 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। वहीं वीवो के स्मार्टफोन पर 30 फीसदी तक की छूट मिल रही है जिसमें 5,000 रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत है,

विज्ञापन
Amazon India Smartphone and TV Upgrade Days sale Up to 40 percent off on smartphones, televisions and accessories
अमेजन सेल - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    अमेजन इंडिया ने स्मार्टफोन और टीवी अपग्रेड डेज सेल की शुरुआत की है जिसमें टीवी से लेकर स्मार्टफोन और मोबाइल एक्सेसरीज पर भारी छूट मिल रही है। अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी और स्मार्टफोन एक्सेसरीज पर 40 फीसदी तक की छूट मिल रही है। इस सेल में iPhone 12 Mini, OnePlus 8T, Samsung Galaxy M51, Samsung Galaxy M31s, Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9 पर डिस्काउंट मिल रहा है।

    वहीं Mi 32 इंच, Mi 43 इंच, One Plus 32 इंच, 43 इंच और सैमसंग के 32 इंच, LG 43 इंच 4k, 55 इंच 4K, Sony 65 इंच 4k और TCL 40 इंच पर भारी छूट मिल रही है।एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,000 रुपये तक का इंस्टैंट छूट मिल रही है। इसके अलावा फोन के साथ 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

    विज्ञापन

    Samsung गैलेक्सी एम सीरीज के फोन पर 25 फीसदी तक की छूट मिल रही है। हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M12 को बैंक ऑफर के साथ 1,000 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 7000एमएएच की बैटरी वाले सैमसंग Galaxy M51 फोन पर 6,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईफोन की बात करें तो iPhone 12 Mini को 61,100 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। वहीं वीवो के स्मार्टफोन पर 30 फीसदी तक की छूट मिल रही है जिसमें 5,000 रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत है, वहीं एक्सचेंज में 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। ओप्पो के फोन पर 35 फीसदी की छूट मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें