Amazon Sale: अमेजन फेस्टिवल सेल 2023 में स्मार्टफोन पर मिलेगा दमदार डिस्काउंट, iPhone भी मिलेंगे सस्ते में

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 06 Oct 2023 06:34 PM IST
सार

Amazon Sale में आप एपल, वनप्लस, सैमसंग, वीवो, रियलमी, शाओमी और आईकू जैसे टॉप ब्रांड के स्मार्टफोन पर बड़ी बचत की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी कई गैजेट्स पर 89 फीसदी तक का डिस्काउंट देने वाली है।

विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival 2023 sale discount on smartphone iphone
Amazon Great Indian Festival Sale - फोटो : Amazon

    विस्तार

    Amazon Great Indian Festival Sale: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 सेल 8 अक्तूबर को शुरू होने वाली है। हालांकि, अमेजन प्राइम मेंबर्स एक दिन पहले यानी 7 अक्तूबर को सेल का फायदा उठा सकेंगे। अमेजन सेल में आप एपल, वनप्लस, सैमसंग, वीवो, रियलमी, शाओमी और आईकू जैसे टॉप ब्रांड के स्मार्टफोन पर बड़ी बचत की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी कई गैजेट्स पर 89 फीसदी तक का डिस्काउंट देने वाली है।

    Amazon Sale: आईफोन पर डिस्काउंट

    अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 सेल में कंपनी ने आईफोन पर दमदार डिस्काउंट देने का वादा किया है। वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, आईफोन 13 को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं ग्राहक आईफोन 15 सीरीज को 78,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे।

    विज्ञापन

    Amazon Sale: सैमसंग फोन पर डिस्काउंट

    अमेजन सेल में सैमसंग फोन को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। 25 हजार कीमत वाला सैमसंग गैलेक्सी M34 5G फोन- 14,999 रुपये, 80 हजार कीमत वाले गैलेक्सी एस 23 एफई- 49,999 रुपये, गैलेक्सी M14 5G-10 ,490 रुपये और गैलेक्सी M04 स्मार्टफोन को 6,499 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। अन्य सैमसंग फोन के साथ भी डिस्काउंट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें