Amazon Flipkart Sale: 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदें ये टॉप-5 टीवी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Dec 2021 06:15 PM IST
सार

अमेजन की इस क्रिसमस सेल में Westinghouse TV पर बढ़िया ऑफर मिल रहा है। इस सेल में कंपनी का 24 इंच वाला नॉन स्मार्ट टीवी 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 20 वॉट का स्पीकर है।

amazon flipkart sale top 5 smart tv deals under rs 20000
Amazon Flipkart Sale: TV Offer - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी साल 2021 के आखिरी सप्ताह में स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको अमेजन और फ्लिपकार्ट पर होने वाली सेल और उसमें स्मार्ट टीवी के अलावा नॉन स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताएंगे। फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल आज यानी 25 दिसंबर से शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट की सेल में स्मार्ट टीवी पर 30 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा बढ़िया एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। आइए जानते हैं इन दोनों साइट पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    अमेजन की सेल में टीवी पर ऑफर

    अमेजन की इस क्रिसमस सेल में Westinghouse TV पर बढ़िया ऑफर मिल रहा है। इस सेल में कंपनी का 24 इंच वाला नॉन स्मार्ट टीवी 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 20 वॉट का स्पीकर है। साथ ही इसमें ऑटोमेटिक वॉल्यूम ऑडियो फीचर भी है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 30 फीसदी तक की छूट मिल रही है।

    Westinghouse का 32 इंच वाला एचडी रेडी टीवी 12,499 रुपये और 40 इंच की फुल एचडी टीवी स्मार्ट टीवी 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दोनों टीवी में एंड्रॉयड 9 दिया गया है। इसके अलावा टीवी में 24W का स्पीकर है। दोनों टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कंपनी का 43 इंच वाला फुल एचडी टीवी 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 30W का स्पीकर है।

    Flipkart Jingle Days Sale

    फ्लिपकार्ट की यह सेल 29 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में थॉमसन का 24 इंच वाला टीवी 500 रुपये की छूट के साथ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी 32TM3290 को 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। थॉमसन की वॉशिंग मशीन पर भी छूट मिल रही है। कंपनी के 6.5 किलोग्राम वाले सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी एमआरपी 9,999 रुपये है।

    फ्लिपकार्ट की इस सेल में Blaupunkt के टीवी पर भी छूट मिल रही है। साथ ही यदि आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। पुराने टीवी को एक्सचेंज करने पर 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। कंपनी के 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के टीवी मॉडल पर 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें