Amazon Fab Phone Fest: फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Nov 2021 04:04 PM IST
सार

यदि आपकी प्लानिंग नए स्मार्टफोन को खरीदने की है तो इस सेल में आप एक नजर अपने पसंदीदा फोन के बारे में चेक कर सकते हैं। अमेजन फैब फोन फेस्ट 29 नवंबर 2021 तक चलेगा।

विज्ञापन
amazon fab phone fest sale starts smartphone prices cuts on oppo a74 iqoo z5 xiaomi redmi 11 lite know price specification offer discount
Amazon Fab Phone Fest - फोटो : amazon

    विस्तार

    अमेजन इंडिया पर एक बार फिर से Amazon Fab Phone Fest सेल की शुरुआत हुई है। इससे पहले इसी साल मार्च में फोन फैब सेल का आयोजन हुआ था। अमेजन की इस सेल में वनप्लस, रेडमी, एपल, सैमसंग और वीवो जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। तो यदि आपकी प्लानिंग नए स्मार्टफोन को खरीदने की है तो इस सेल में आप एक नजर अपने पसंदीदा फोन के बारे में चेक कर सकते हैं। अमेजन फैब फोन फेस्ट 29 नवंबर 2021 तक चलेगा।

    Oneplus 7T

    अमेजन की इस सेल में Oneplus 7T को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी कीमत 37,99 रुपये है। यह कीमत सीमित समय के लिए है।

    विज्ञापन

    iPhone XR

    यदि आप आईफोन के दीवाने हैं तो iPhone XR आप खरीद सकते हैं। अमेजन पर iPhone XR को 42,900 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 47,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi Y3

    Redmi Y3 को अमेजन ने फैब फेस्ट में 7,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया है, जबकि इसकी कीमत 11,999 रुपये है।

    Samsung Galaxy M30s

    अमेजन की इस सेल में आप Samsung Galaxy M30s को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं, हालांकि इसकी कीमत 15,500 रुपये है। इसके अलावा vivo u10, iphone 11, Samsung Galaxy M10s, Nokia 6.2 जैसे स्मार्टफोन पर भी छूट मिल रही है।

    Samsung Galaxy S20 FE

    इसकी कीमत 39,990 रुपये है, लेकिन सेल में फोन को 38,740 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ बैंक ऑफर मिल रहा है। फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 6.5 इंच की स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

    OnePlus 9 Pro

    वनप्लस के इस फोन को बैंक ऑफर के साथ 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है।

    iQoo Z5 5G

    iQoo Z5 5G के बारे में भी आप सोच सकते हैं। iQoo Z5 5G को इस सेल में बैंक ऑफर के साथ 20,615 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें