AjnaXR Pro: भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया अपना पहला मिक्स रियलिटी हेडसेट, कई हाईटेक फीचर से है लैस, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 18 Aug 2023 12:55 PM IST
सार

भारतीय XR स्टार्टअप AjnaLens द्वारा निर्मित हाई-एंड प्रो मॉडल क्वालकॉम XR2+ Gen 1 चिपसेट से लैस हैं और इसमें दो 2.1 इंच हाई रिजॉल्यूशन एलसीडी डिस्प्ले हैं।

विज्ञापन
AjnaXR Pro AjnaXR SE Mixed Reality Headsets Launched in India know price and Details
AjnaXR Pro AjnaXR SE - फोटो : AjnaLens

    विस्तार

    भारतीय कंपनी AjnaLens ने अपने दो मिक्स रियलिटी हेडसेट AjnaXR Pro और AjnaXR SE को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों हेडसेट को मुंबई में एक इवेंट में लॉन्च किया गया है। भारतीय XR स्टार्टअप AjnaLens द्वारा निर्मित हाई-एंड प्रो मॉडल क्वालकॉम XR2+ Gen 1 चिपसेट से लैस हैं और इसमें दो 2.1 इंच हाई रिजॉल्यूशन एलसीडी डिस्प्ले हैं। दोनों हेडसेट एंड्रॉयड 12 पर चलते हैं और वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। हेडसेट के साथ 5,500mAh की बैटरी और तीन घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। चलिए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    दोनों हेडसेट को सिंगल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। AjnaXR SE की कीमत 84,999 रुपये और AjnaXR Pro की कीमत 1,54,499 रुपये रखी गई है। इन दोनों मिक्स रियलिटी हेडसेट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    दोनों मिक्स रियलिटी हेडसेट को डुअल 2.1 इंट एलसीडी डिस्प्ले से लैस किया गय है। प्रो मॉडल के साथ दो (4,560 x 2,280 पिक्सल) डिस्प्ले और SE मॉडल के साथ दो (3,200x1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती हैं। हेडसेट के साथ दो 16 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट मिलता है, जो RGB कैमरा हैं और अल्ट्रा लो-लैटेंसी सपोर्ट के साथ आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें