Airtel 5G: आपके फोन में सपोर्ट करेगा या नहीं, मोटोरोला, आसुस और इनफिनिक्स के फोन की लिस्ट आ गई
अब Airtel ने अपनी वेबसाइट पर कुछ नई कंपनियों के उन फोन की लिस्ट जारी की है जिनमें Airtel 5G Plus सपोर्ट करेगा। इससे पहले भी एयरटेल ने कुछ फोन की लिस्ट जारी की थी जिसे आप यहां देख सकते हैं।

विस्तार
एक अक्तूबर को देश में 5जी की लॉन्चिंग हो गई है। 5जी की लॉन्चिंग नई दिल्ली के प्रगति मैदान के इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 इवेंट में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5जी की घोषणा के साथ ही Airtel ने अपनी 5G सर्विस आठ शहरों में लाइव कर दी है जिनमें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी शामिल हैं। Airtel 5G Plus को लेकर कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों को नए सिम की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा Airtel 5G Plus के लिए ग्राहकों को अलग से कीमत नहीं चुकानी होगी यानी 4G डाटा प्लान पर ही ग्राहक Airtel 5G Plus का इस्तेमाल कर सकेंगे। अब Airtel ने अपनी वेबसाइट पर कुछ नई कंपनियों के उन फोन की लिस्ट जारी की है जिनमें Airtel 5G Plus सपोर्ट करेगा। इससे पहले भी एयरटेल ने कुछ फोन की लिस्ट जारी की थी जिसे आप यहां देख सकते हैं।
Nothing Phone (1)- हां
Infinix Zero 5G, Infinix Note 12 5G, Infinix Note 12 pro 5G- हां
मोटोरोला के फोन में एयरटेल का 5जी एक अपडेट के बाद चलेगा। इन फोन की लिस्ट ये है।
Motorola edge 30 ultra, Motorola edge 30 fusion, Moto g62 5G, Moto g82 5G, Motorola edge 30, Moto g71 5G, Motorola edge 30 pro, Moto g51 5G, Motorola edge 20 pro, Motorola edge 20 fusion, Moto g 5G
आसुस के फोन में भी एयरटेल का 5जी एक अपडेट के बाद चलेगा। इन फोन की लिस्ट ये है।
Asus ROG Phone 3 ,Asus ROG Phone 5, Asus ROG Phone 5s ,Asus ROG Phone 5s Pro, Asus ROG Phone 8z, Asus ROG Phone 6, Asus ROG Phone 6 Proगूगल के सभी फोन को भी एक अपडेट की जरूरत होगी। इसके अलावा Honor 50, Lava Agni, LG Wing, Nokia XR20, Tecno Pova 5G को अपडेट की जरूरत होगी।