iPhone: आईफोन के पीछे छिपा है एक 'जादुई' बटन! 90% यूजर्स को नहीं पता बिना स्क्रीन टच किए हो जाते हैं कई काम

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Tue, 30 Dec 2025 06:38 PM IST
सार

iOS secret feature:

iPhone का Back Tap बेहद काम का iOS फीचर है, जिससे फोन के पीछे हल्का टैप करके स्क्रीनशॉट, कैमरा, कंट्रोल सेंटर जैसे काम तुरंत किए जा सकते हैं। जानिए इस फीचर के बारे में विस्तार से....

90% iPhone users not know about secret feature  gets job done seconds without touching screen
iPhone का बैक टैप फीचर। - फोटो : freepik

    विस्तार

    अगर आपके पास भी iPhone है और आप बार-बार स्क्रीन पर टैप करने से परेशान हैं, ताे iOS का ये फीचर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। हम बात कर रहे हैं Back Tap फीचर की, जो बिना स्क्रीन छुए कई जरूरी काम पलक झपकते ही कर देता है।

    क्या है iPhone का Back Tap फीचर?

    दरअसल ये iOS का एक एक्सेसिबिलिटी फीचर हैं। इसमें आप फोन के पीछे हल्का सा डबल टैप या ट्रिपल टैप करके तय किया गया काम तुरंत कर सकते हैं। खास बात है कि इसके लिए किसी नए एप या हार्डवेयर बटन की जरूरत नहीं है। ये iPhone में इन-बिल्ट होता है और इसके अंदर मौजूद सेंसर ही इसे काम करने लायक बनाते हैं।

    इससे कौन-कौन से काम हो सकते हैं?

    इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत इसकी कस्टमाइजेशन है। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से कई काम सेट कर सकते हैं, जैसे तुरंत स्क्रीनशॉट लेना। कंट्रोल सेंटर या नोटिफिकेशन पैनल खोलना। कैमरा या फ्लैशलाइट ऑन करना और फोन को साइलेंट मोड में डालना। इतनी ही नहीं, बैक टैप को शॉर्टकट एप से जोड़कर और भी एडवांस काम किए जा सकते हैं। जैसे एक टैप में वाई-फाई या ब्लूटूथ ऑन करना, किसी खास एप को खोलना या ऑटोमेशन चलाना। यही वजह है कि पावर यूजर्स इस फीचर को काफी पसंद करते हैं।

    एक हाथ से काम करते समय ये फीचर बेहद उपयोगी साबित होता है। खासकर जब एक हाथ से फोन इस्तेमाल कर रहे हों। उस समय बिना स्क्रीन देखे भी आप कई काम आसानी से कर सकते हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और स्मूद हो जाता है।

    iPhone में Back Tap फीचर कैसे ऑन करें?

    Back Tap को एक्टिवेट करना बेहद आसान है। सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं। एसिसबिलिटी पर जाकर टच ऑप्शन चुनें। फिर नीचे स्क्रॉल करके बैक टैप पर क्लिक करें। डबल टैप या ट्रिपल टैप में से किसी एक को चुनने और अपनी पसंद का एक्शन सेट करें। एक बार सेटअप हो जाने के बाद ये फीचर हर बार बिना किसी एप को खोले ही तुरंत काम करने लगेगा

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें