अब फेसबुक लाइव 360 डिग्री 4K वीडियो स्ट्रीमिंग करेगा सपोर्ट

Facebook ने 360 डिग्री लाइव वीडियो को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। 360 डिग्री फेसबुक लाइव वीडियो को और मजेदार बनाने के लिए फेसबुक ने इस में 4K सपोर्ट दे दिया है। यानी अब फेसबुक पर अब 4के वीडियो भी लाइव किया जा सकता है।
बता दें कि इससे पहले यूट्यूब ने पिछले साल 360 डिग्री 4K लाइव का फीचर लॉन्च किया था। 4के वीडियो लाइव के साथ ही फेसबुक जल्द ही लाइव के दौरान डोनेशन और शिड्यूल लाइव का फीचर लॉन्च करने वाला है।
पिछले महीने फेसबुक ने वीआर ऐप के लिए लाइव का फीचर दिया था। बता दें कि 360 डिग्री लाइव के इस समय मार्केट में Canon और Nikon जैसी कंपनियों के कई सारे कैमरे हैं। वहीं फेसबुक 360 डिग्री लाइव के लिए कुच कैमरे और सॉफ्टवेयर्स को भी सर्टिफाई करने की प्लानिंग कर रहा है।
इन डिवाइस में फेसबुक 360 4के लाइव वीडियो करेगा सपोर्ट

इस फीचर को सपोर्ट करने वाले कुछ डिवाइस की लिस्ट भी फेसबुक ने रिलीज किया है जिनमें Garmin VIRB 360, Giroptic iO, Insta360 Nano, Insta360 Air, Insta360 Pro, ION360 U, Nokia Ozo Orah 4i, Z CAM S1, 360fly 4K Pro शामिल हैं।
साथ ही कंपनी ने कहा है कि अगर कोई कंपनी इसके लिए अप्लाई करना चाहती है तो वह संपर्क कर सकती है। बता दें कि फेसबुक का 360 डिग्री 4के वीडियो सैमसंग के Gear VR में देखा जा सकता है, जबकि सैमसंग Oculus Rift में फिलहाल यह सपोर्ट नहीं कर रहा है।