ग्राहकों को जल्द मिल सकती है सेट टॉप बॉक्स पोर्टेबिलिटी की सुविधा

ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 07 May 2017 04:12 AM IST
Customers can get set-top box portability facility soon

    बगैर सेट टॉप बॉक्स बदले ही डीटीएच सेवा या केबल ऑपरेटर को बदलने का ग्राहकों का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने कहा है कि वह इस संबंध में जल्द ही बड़ा एलान करेंगे।

    ट्राई के 20 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शर्मा ने बताया कि अभी एक सामान्य सेट टॉप बॉक्स की कीमत कम से कम डेढ़ हजार रुपये है। वहीं, एचडी एसटीबी की कीमत दो से ढाई हजार रुपये के आसपास है। कार्यक्र में सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू भी उपस्थित थे।

    ट्राई ने 2014 में अधिकारिक तौर डीटीएच संबंधी दिशा-निर्देशों में डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर के बीच इंटरपोर्टेबिलिटी सुनिश्चित करने की सिफारिश की थी। ट्राई पूरी इंडस्ट्री में इंटरपोर्टेबिलिटी चाहता है। पिछले साल अप्रैल में उसने इसे लेकर राय मांगी थी।

    ट्राई ने तकनीकी चुनौतियों को दूर करने के लिए 12 विशेषज्ञ भी नियुक्त किए थे। इसमें बॉम्बे आईआईटी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के विशेषज्ञ थे। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी डॉट) ट्राई का नोडल साझेदार है। पैनल ने अक्तूबर में पोर्टेबिलिटी के लिए पहले ही पायलट टेस्टिंग शुरू कर दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें