Robot Hotel: चीन का अनोखा AI होटल, जहां चेक-इन से सफाई तक हर काम करेंगे रोबोट

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Sun, 28 Jun 2026 02:18 PM IST
सार

China to Open World's First Fully Robot-Run Hotel:

चीन अगले साल दुनिया का पहला ऐसा होटल शुरू करने जा रहा है, जहां रिसेप्शन, रूम सर्विस, सामान पहुंचाने और सफाई से लेकर लगभग हर काम रोबोट करेंगे। पुडु रोबोटिक्स के जरिए विकसित यह एआई-आधारित होटल शेनझेन के वेस्ट आर्टिफिशियल आइलैंड पर बनाया जा रहा है, जहां अलग-अलग रोबोट मेहमानों की जरूरतों को बिना इंसानी दखल के पूरा करेंगे।

विज्ञापन
China Is Opening the World's First Fully Robot-Operated Hotel Next Year
अब होटल में नहीं दिखेंगे कर्मचारी! - फोटो : एआई

    विस्तार

    क्या आपने कभी ऐसे होटल की कल्पना की है जहां आपका स्वागत कोई इंसान नहीं, बल्कि एक एडवांस रोबोट करे? चीन में जल्द ही दुनिया का ऐसा पहला होटल खुलने जा रहा है, जहां पूरा स्टाफ रोबोट्स का होगा। वेटर, शेफ, रूम सर्विस से लेकर सफाई तक होटल का हर छोटा-बड़ा काम रोबोट खुद संभालेंगे।

    कहां बन रहा है यह हाईटेक होटल?

    यह अनोखा होटल चीन के शेनझेन-झोंगशान लिंक पर स्थित एक कृत्रिम द्वीप पर तैयार किया गया है। मशहूर कंपनी पुडु रोबोटिक्स (Pudu Robotics) ने शेनझेन टूरिज्म डेवलपमेंट के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट का एलान किया है। इस द्वीप को 2025 में आम जनता के लिए खोला गया था, और अब यहां आने वाले पर्यटक पूरी तरह से रोबोटिक दुनिया का अनुभव करेंगे। इस होटल का पहला ट्रायल इसी साल शुरू होगा और अगले साल से इसे मेहमानों के लिए खोल दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    कैसे काम करेगा यह बिना इंसानों वाला होटल?

    इस स्मार्ट होटल को चलाने के लिए किसी मैनेजर की नहीं, बल्कि खास सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की जरूरत पड़ेगी। पुडु रोबोटिक्स अपने खास एआई मॉडल पुडु एफएम 1.0 और पुडुएजेंट के जरिए पूरे होटल के सिस्टम को कंट्रोल करेगी। पुडु रोबोटिक्स के सीटीओ कांग गुओ के मुताबिक, होटल में रोबोट्स के बीच बेहतरीन तालमेल होगा और किसी भी सर्विस के लिए इंसानी दखल की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जानिए किस रोबोट को मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी

    इस होटल में हर काम के लिए अलग-अलग रोबोट तैनात किए जाएंगे। भले ही इनके काम अलग हों, लेकिन ये सभी एक ही एडवांस एआई सिस्टम से जुड़े होंगे:

    • फ्लैशबॉट:यह रोबोट एक स्मार्ट वेंडिंग मशीन की तरह काम करेगा। ग्राहक अपने स्मार्टफोन से ड्रिंक या स्नैक्स ऑर्डर करेंगे और यह रोबोट सीधे उनके कमरे तक डिलीवरी पहुंचाएगा।
    • PUDU T300 (लगेज असिस्टेंट):मेहमानों को अपना सामान उठाने की जरूरत नहीं होगी। यह रोबोट भारी सामान को रिसेप्शन लॉबी से उठाकर सुरक्षित कमरे तक पहुंचाएगा।
    • PUDU CC1 Pro & MT1 (साफ-सफाई):होटल को चमकाने की जिम्मेदारी इन रोबोट्स की होगी। ये एआई की मदद से खुद गंदगी को पहचानेंगे और सफाई करेंगे।
    • वेलकम रोबोट:ये रोबोट होटल में कदम रखते ही मेहमानों का स्वागत करेंगे और इंसानों के इशारों को भी आसानी से समझ सकेंगे।

    चीन में आम हो रहे हैं रोबोट

    रोबोटिक्स और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में चीन बाकी दुनिया से काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहां अब दैनिक कामों में रोबोट्स का इस्तेमाल आम बात होती जा रही है। इसका एक बड़ा उदाहरण शंघाई का शांग्रीला एयरपोर्ट होटल है, जहां XMAN-R1 नाम का इंसान जैसा दिखने वाला रोबोट पहले से ही फ्रंट डेस्क की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें