Chat GPT : चैट जीपीटी की गूगल से क्यों हो रही तुलना, ये है चैट जीपीटी का फुल फॉर्म, जानें कैसे करता है काम

Pushpendra Mishra
Media Solution InitiativePushpendra Mishra
Sat, 04 Feb 2023 01:32 PM IST
सार

चैट जीपीटी न सिर्फ आपके सवाल का सटीक उत्तर दे रहा है बल्कि कंटेंट राइटिंग, बिजनेस स्ट्रेटजी जैसी चीजें भी कर रहा है। ओपन एआई से निर्मित चैट जीपीटी के सीईओ सैम अल्टमैन हैं। इस आर्टिकल में आपको चैट जीपीटी की पूरी जानकारी दी जा रही है।

Chat GPT: Why is Chat GPT being compared to Google, this is the full form of Chat GPT, how it works-safalta
चैट जीपीटी - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इन दिनों टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कर्मचारियों के बीच और इंजीनियरिंग, मार्केटिंग विद्यार्थियों, बिजनेस कंपनियों में चैट जीपीटी की बहुत चर्चा हो रही है। हर चौथा आदमी सोशल मीडिया पर चैट जीपीटी के बारे में अपने एक्सपीरिएंस शेयर कर रहा है। दरअसल जिन सवालों के जवाब हमें गूगल पर बहुत वेबसाइट्स सर्च कर मिलते थे। चैट जीपीटी उन सवालों को चुटकियों में हल कर रहा है। चैट जीपीटी न सिर्फ आपके सवाल का सटीक उत्तर दे रहा है बल्कि कंटेंट राइटिंग, बिजनेस स्ट्रेटजी जैसी चीजें भी कर रहा है। ओपन एआई से निर्मित चैट जीपीटी के सीईओ सैम अल्टमैन हैं। इसकी 30 नवम्बर 2022 को शुरूआत की गई है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चैटबोट चैट जीपीटी प्रोजेक्ट पर पहले सैम अल्टमैन के साथ एलन मस्क ने भी काम किया था। चैट जीपीटी के फुल फॉर्म की बात करें तो इसे चैट जेनरेटिव प्रिंटेड ट्रांसफॉर्मर कहते हैं।

    धीरे धीरे अन्य भाषाओं में भी काम करेगा एआई जनरेटेड टूल

    मौजूदा समय में चैट जीपीटी अंग्रेजी भाषा में काम कर रहा है लेकिन यह धीरे धीरे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी काम करना शुरू करेगा।

    2 मिलियन पार हुई इस्तेमाल करने वालों की संख्या

    चैट जीपीटी को शुरू हुए अभी दो महीने ही हुए हैं लेकिन इसके इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2 मिलियन को पार कर चुकी है। इससे आप इसकी लोकप्रियता का अंदाजा भी लगा सकते हैं।

    गूगल से बराबरी अभी दूर की कौड़ी

    किसी भी सवाल का विस्तार से लिखकर जवाब देने के कारण लोग इसकी तुलना गूगल से कर रहे हैं लेकिन चैट जीपीटी गूगल की बराबरी अभी नहीं कर पाएगा।

    और पढ़ें : चैट जीपीटी का डिजिटल मार्केटर कैसे करें इस्तेमाल 

    निबंध, लेटर, स्क्रिप्ट जैसी चीजें मिनटों में दे रहा लिखकर

    चैट जीपीटी मौजूदा समय में आपको निबंध, यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट, बायोग्रॉफी, कवर लेटर, छुट्टी के लिए एप्लीकेशन जैसे काम मिनटों में करके दे रहा है। इसके अलावा यह आपके द्वारा तैयार कराए गए आर्टिकल को टेबल में भी कन्वर्ट कर सकता है।

    इस तरह आप कर पाएंगे इसका इस्तेमाल

    अगर आप भी चैट जीपीटी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको मोबाइल के गूगल सर्च इंजन में जाकर चैट डॉट ओपन ए आई डॉट कॉम टाइप करना होगा। इसके बाद ही आप चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें