Airtel: एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी,अनलिमिटेड 5G डेटा व हजारों के फ्री सब्सक्रिप्शन; जानें नए प्लान की डिटेल
Airtel 365 days prepaid plan
: अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज से परेशान हैं तो एयरटेल का नया रिचार्ज प्लान आपके लिए किफायती साबित हो सकता है। इस प्लान में रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और 5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को जियोहॉटस्टार समेत कई प्रीमियम डिजिटल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। जानिए सभी के बारे में विस्तार से...

विस्तार
भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। इनमें से कुछ प्लान लंबे समय की वैधता और ज्यादा बेनिफिट्स के कारण काफी लोकप्रिय हैं। इन्हीं में से एक है 3999 रुपये का वार्षिक प्रीपेड प्लान, जो पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ आता है और यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचाता है। आइए विस्तार से समझते हैं इसके फायदे:
1. डेटा और कॉलिंग की टेंशन खत्म
इस प्लान में आपको रोज 2.5GB डेटा मिलता है। अगर आप डेली लिमिट खत्म भी कर देते हैं, तो इंटरनेट बंद नहीं होगा बल्कि 64kbps की स्पीड पर चलता रहेगा। साथ ही, साल भर के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़े: T20 WC Semifinal: फोन पर मुफ्त में कैसे देखें भारत-इंग्लैंड लाइव क्रिकेट मैच? जानें फ्री स्ट्रीमिंग का तरीका
2. ओटीटी और प्रीमियम कंटेंट का तड़का
इस प्लान की सबसे बड़ी यूएसपी इसमें मिलने वाले फ्री सब्सक्रिप्शन हैं:जियोहॉटस्टार मोबाइल: 499 रुपये की कीमत वाला यह सब्सक्रिप्शन पूरे 1 साल के लिए मुफ्त है। आप क्रिकेट, मूवीज और वेब सीरीज का मजा अपने मोबाइल पर ले सकते हैं।एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एयरटेल दे रहा है लगभग चार हजार रुपये की कीमत वाला एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है। इसकी मदद से आप प्रोफेशनल लेवल की फोटो और वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं।

3. अनलिमिटेड 5G डेटा
अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आप एयरटेल के 5G आपकी एरिया मे हैं, तो आपके लिए डेटा की कोई सीमा नहीं है। आप जितना चाहें उतना 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं, और आपका डेली 2.5GB कोटा भी खर्च नहीं होगा। इसके अलावा आप अपनी पसंद का गाना कॉलर ट्यून के तौर पर सेट कर सकते हैँ और साथ ही अपोलो की स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष छूट भी मिल सकती है।
ये भी पढ़े: Airtel Plan: सिर्फ ₹1849 में साल भर की छुट्टी, बार-बार रिचार्ज कराने का टेंशन हमेशा के लिए खत्म
जियो और वीआई से कैसे है अलग?
आमतौर पर एनुअल प्लान्स में सिर्फ कॉलिंग और डेटा मिलता है, लेकिन एयरटेल ने इसमें एडोब एक्सप्रेस जैसा प्रोफेशनल टूल जोड़कर इसे स्टूडेंट्स और फ्रीलांसर्स के लिए खास बना दिया है। साथ ही, जियो हॉटस्टार के जुड़ने से यह एंटरटेनमेंट का भी पूरा डोज बन गया है।
किसके लिए फायदेमंद है यह प्लान
यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है, जो सालभर बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्त होना चाहते हैं। इसके अलावा जो ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं या फिर जिन्हें ओटीटी व डिजिटल टूल्स की जरूरत होती है।