फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspect terrorists seen in Akhnoor, Maps and other items recovered

J&K: अखनूर में दिखे संदिग्ध आतंकी, ग्रेनेड, चाकू, नक्शे व अन्य सामान बरामद

Thu, 05 Oct 2017 09:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 05 Oct 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
Suspect terrorists seen in Akhnoor, Maps and other items recovered
- फोटो : AMAR UJALA

जम्मू जिले के अखनूर में संवेदनशील तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की आतंकियों की साजिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। बुधवार रात अखनूर पुलिस स्टेशन के पास स्थित सेना की डग स्कर्ट यूनिट के संतरी ने रोड पर जा रहे तीन संदिग्धों को रोका। इस पर दो संदिग्ध कस्बे में रोड की तरफ भागे, जबकि एक पास की झाड़ियों में कहीं छिप गया।

विज्ञापन


इस दौरान उसका बैग छूट गया। सुरक्षाबलों को बैग से एक आईईडी, दो लैंडमाइंस, दो ग्रेनेड, एक डायरी, कर्नल की वर्दी, दो मैप, चाकू, फोटो सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया। संदिग्धों की तलाश के लिए हेलीकाप्टर की भी मदद ली गई।
विज्ञापन


खोजी कुत्ते भी लगाए गए। अखनूर बाजार के साथ ही पुलिस स्टेशन तथा सैन्य यूनिट भी यहां स्थित है।संदिग्धों को देखे जाने के बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके बाद सेना और पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार सुबह संदिग्धों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया गया, जो देर शाम तक जारी था। क्षेत्र के कुछ घराें को खाली भी कराया गया। हालांकि देर शाम तक तीनों संदिग्धों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका था।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले जैश के आतंकियों ने हाई सिक्योरिटी जोन में श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बीएसएफ कैंप पर हमला कर दिया था। सेना और पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा की समीक्षा की। साथ ही तीनों संदिग्धों को पकड़ने की रणनीति बनाई।

बाईपास रोड पर आवाजाही दिनभर बंद रही। क्षेत्र में संदिग्धों की मौजूदगी से लोगोें में दहशत का माहौल है। आवागमन प्रभावित रहने से एसडीएम, राजस्व विभाग, पुलिस स्टेशन आदि में लोगाें की आवाजाही कम रही। 

डायरी में मिले कई लोकल नंबर

बैग से मिली डायरी में कई लोकल फोन नंबर हैं, जिसकी जांच के बाद ही इनके बारे में कुछ पता चल पाएगा। कर्नल की वर्दी मिलने पर किसी बडे़ हमले की आशंका जताई जा रही है।

इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के साथ ही क्षेत्र मे हाई अलर्ट जारी किया गया है। चिनाब दरिया के दोनाें पुलाें सहित सार्वजनिक स्थलाें के पास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed