फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: सीईसी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन, इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली; सऊदी में हवाई अड्डों पर हमले

Thu, 08 Oct 2026 06:09 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Oct 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस आज मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान नेताओं की हिरासत के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करेगी और इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिवस' बताया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव के बाद कई वीडियो की जांच की जा रही है। राजधानी में प्रदर्शन को देखते हुए पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 70 कंपनियां दिल्ली भेजी गई हैं। उधर, भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से रांची से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि विमान में सवार 104 यात्री सुरक्षित रहे। उधर, सऊदी अरब के अभा और रियाद हवाई अड्डों पर हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है और हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। रूस की सेना के साथ काम कर रहे 69 भारतीयों के बारे में भारत ने मॉस्को से जानकारी मांगी है, जबकि अब तक 139 भारतीयों की वापसी हो चुकी है। राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा और भाजपा ने तीसरा और नौवां प्रत्याशी नहीं उतारा है, वहीं धनराज नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करने वाले विदेशी छात्रों के लिए 70 हजार डॉलर की फीस का प्रस्ताव सामने आया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने और पांच करोड़ रुपये से जुड़े विवाद को लेकर भी चर्चा है। उत्तर प्रदेश में 131 जन्म प्रमाणपत्रों के जरिए देशभर में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
कांग्रेस पार्टी का झंडा - फोटो : ANI Photos
कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन: सीईसी के विरोध में सड़कों पर उतरेगी पार्टी; सीजेपी की क्या है तैयारी?
कांग्रेस आज देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। विपक्षी पार्टी ने आज के दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिवस' घोषित किया है। पार्टी ने कहा है कि इस दिन राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस का यह फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आया है। पढ़ें पूरी खबर 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
इंडिगो विमान - फोटो : अमर उजाला
यूपी: विमान पर बिजली गिरने से नोज क्षतिग्रस्त, हलक में अटकी रही 104 यात्रियों की जान; जानें पूरा अपडेट
रांची से वाया पटना लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान बुधवार को हादसे का शिकार होने से बच गई। विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान की जांच में नोज डैमेज मिली। विमान में 104 यात्री थे। इस विमान को आगे अहमदाबाद के लिए रवाना होना था। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप, वीडियो खंगाल रही पुलिस - फोटो : Amar Ujala Graphics
जंतर-मंतर पर बवाल: महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप, वीडियो खंगाल रही पुलिस; एफआईआर दर्ज कर सकती है
दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार को इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। दिल्ली पुलिस अब इस दौरान मोबाइल फोन से बनाए गए कई वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन वीडियो में महिला अधिकारियों और कांस्टेबलों समेत पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट दिखाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
हूती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले: तीन लोगों की मौत; होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग पर भी मंडराया खतरा?
सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। सऊदी विमानन प्राधिकरण ने बुधवार को यह जानकारी दी। सऊदी अधिकारियों ने अब तक इन हमलों के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हमले अभा और रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए। हालांकि, इससे पहले ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों हवाई अड्डों पर हमले किए हैं। पढ़ें पूरी खबर 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed