फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, boy suicide, sikh boy suicide, ludhiana boy suicide, crime, punjab, ludhiana

फेसबुक पर लिखा ‘पुलिस से परेशान हूं’ और दे दी जान

Sat, 30 Apr 2016 12:25 PM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 30 Apr 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
suicide, boy suicide, sikh boy suicide, ludhiana boy suicide, crime, punjab, ludhiana
फेसबुक पर स्टेट्स डालने के बाद युवक ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
पुलिसिया दबाव से परेशान डुगरी इलाके के इंद्रपाल सिंह आहुजा ने शुक्रवार सुबह पांच बजे ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। इससे पहले वीरवार रात करीब नौ बजे उसने अपनी फेसबुक वॉल पर पुलिस प्रताड़ना का पूरा घटनाक्रम लिखा। इंद्रपाल ने थाना डुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर चौधरी, स्वर्ण सिंह और बूटा सिंह को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही थाना जीआरपी के एसएचओ इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। फेसबुक स्टेटस का पता चलने पर एडीसीपी टू डॉ. संदीप गर्ग सहित पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे। परिजनों ने दोपहर में पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख से मुलाकात की। उन्हें तीन दिन में पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। देर शाम को इंद्रपाल सिंह का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


इंद्रपाल की मां कुलदीप कौर ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटी शादीशुदा है। इंद्रपाल की इलाके में ही मोबाइल रिपेयर की दुकान थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले गैंगस्टर गोरू बच्चा ने डुगरी इलाके में एक युवक की हत्या की थी। गोरू ने कभी इंद्रपाल सिंह से मोबाइल रिचार्ज कराया होगा। इसे लेकर पुलिस ने दो बार उसे पूछताछ के लिए बुलाया। दो दिन पहले भी उसे थाने में बुलाकर पूछताछ की गई थी और पैसे भी मांगे गए थे। वीरवार दोपहर वह अचानक दुकान को ताला लगाकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक वह नहीं घर नहीं लौटा। रात को उसने फेसबुक पर स्टेटस अपलोड किया और सुबह पांच बजे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इंद्रपाल के परिजनों ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने उन्हें तीन दिन का समय दिया है। अगर तीन दिन में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय कर इंसाफ की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed