फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Youth National Boxing Army and Haryana won the title Army in the men's section and Haryana in the women's section team championship

युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी: सेना और हरियाणा ने जीते खिताब, सेना को पुरुष वर्ग में और हरियाणा को महिला वर्ग में टीम चैंपियनशिप

Tue, 12 Jul 2022 10:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Jul 2022 10:23 PM IST
सार

पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीम 44 अंक के साथ दूसरे जबकि मध्य प्रदेश की टीम 28 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। हरियाणा ने दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते जबकि मध्य प्रदेश ने अपने अभियान का अंत एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ किया।

विज्ञापन
Youth National Boxing Army and Haryana won the title Army in the men's section and Haryana in the women's section team championship
बॉक्सिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) और हरियाणा ने मंगलवार को यहां संपन्न पांचवीं युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में टीम चैंपियनशिप खिताब जीता। सेना के पुरुष मुक्केबाजों ने अंतिम दिन 11 फाइनल में शिरकत करते हुए नौ में जीत दर्ज की और शीर्ष स्थान हासिल किया। सेना ने 81 अंक के साथ टीम चैंपियनशिप जीती। सेना के लिए पहला स्वर्ण गत एशियाई युवा चैंपियन विश्वनाथ सुरेश (48 भारवर्ग) ने हरियाणा के विशेष को हराकर जीता।
विज्ञापन


एसएससीबी के लिए जादुमनी मेंडेंगबाम (51 भारवर्ग), आशीष (54 भारवर्ग), निखिल कुमार (57 भारवर्ग), हर्ष (60 भारवर्ग), प्रीत मलिक (63.5 भारवर्ग), अंकुश पंघाल (67 भारवर्ग), दीपक (75 भारवर्ग) और मोहित (86 भारवर्ग) ने भी सोने के तमगे जीते। अंजनी कुमार (71 भारवर्ग) और रिद्धम (92 भारवर्ग से अधिक) ने रजत पदक जीते। 
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीम 44 अंक के साथ दूसरे जबकि मध्य प्रदेश की टीम 28 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। हरियाणा ने दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते जबकि मध्य प्रदेश ने अपने अभियान का अंत एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के खाते में नौ स्वर्ण और दो रजत
महिला वर्ग में हरियाणा की मुक्केबाजों ने नौ स्वर्ण और दो रजत पदक जीते और टीम 72 अंक के साथ शीर्ष पर रही। हरियाणा के लिए भावना (48 भारवर्ग) और एशियाई युवा चैंपियन तमन्ना (50 भारवर्ग) के अलावा नीरू खत्री (54 भारवर्ग), रवीना (63 भारवर्ग), प्रियंका (66 भारवर्ग), लाशु यादव (70 भारवर्ग), मुस्कान (75 भारवर्ग), प्रांजल यादव (81 किग्रा) और कीर्ति (81 किग्रा से अधिक) ने स्वर्ण पदक जीते। अंजलि (52 भारवर्ग) और प्राची (60 भारवर्ग) ने रजत पदक अपने नाम किए। महाराष्ट्र की टीम महिला वर्ग में 34 अंक के साथ दूसरे जबकि दिल्ली की टीम 18 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed