फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Youth Games: The largest contingent of 8500 players in the fourth Khelo India Youth Games will be organized from June 4 to 13.

Youth Games: चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 8500 खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल, 4 से 13 जून तक होगा आयोजन

Sun, 08 May 2022 01:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 08 May 2022 01:37 PM IST
सार

हरियाणा में अगले माह होने वाले आयोजन के लिए लोगो, जर्सी और थीम गीत लांच। 4 से 13 जून तक होगा यूथ गेम्स का आयोजन।

विज्ञापन
Youth Games: The largest contingent of 8500 players in the fourth Khelo India Youth Games will be organized from June 4 to 13.
खेलो यूथ इंडिया गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा। खेलों का आयोजन हरियाणा की मेजबानी में 4 से 13 जून तक पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में होंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के प्रतीक चिन्ह, गीत, जर्सी और शुभंकर की लांचिंग के दौरान कहा कि देश की कुल आबादी में महज दो प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ हरियाणा ने अधिकांश खेल प्रतियोगिताओं में देश को सबसे अधिक पदक दिलाए हैं।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, खेल मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश के लिए सिर्फ खाद्यान्नों का ही उत्पादन नहीं कर रहा, बल्कि अपने खिलाड़ियों के माध्यम से पदक भी अर्जित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच पारंपरिक खेल होंगे यूथ गेम्स का हिस्सा: अनुराग 
पारंपरिक खेलों के संरक्षण पर जोर देते हुए खेल मंत्री ने कहा कि पांच पारंपरिक खेल (गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मल्लखंब और योगासन) आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हिस्सा होंगे। यूथ गेम्स और हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया के तहत यूनिवर्सिटी गेम्स निश्चित रूप से युवाओं को भविष्य में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यंग इंडिया के विजन से वो दिन दूर नहीं जब ओलंपिक खेलों में भारत शीर्ष दस में शामिल होगा। 


जया और विजय होंगे शुभंकर
‘जया नाम का काला हिरण और ‘विजय’ नाम का बाघ खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभंकर हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हरियाणा के शुभंकर का नाम धाकड़ है। चौथे संस्करण के शुभंकर धाकड़ ट्रैक्टर पर धमक दिखाते हुए मंच पर पहुंचे। जर्सी को राज्य मंत्री संदीप सिंह ने मनु भाकर समेत दस पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ लांच किया। लोगो का अनावरण मुख्यमंत्री व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ने बटन दबाकर किया। जैसे ही थीम गीत बजा, पूरा सभागार गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed