{"_id":"9b6594ba-8366-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"wrestler-sitting-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठा पहलवान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भूख हड़ताल पर बैठा पहलवान
मास्को/एजेंसी
Updated Sat, 02 Mar 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
दोहरे ओलंपिक चैंपियन पहलवान आर्मेन नजरयान कुश्ती को ओलंपिक से बाहर करने की सिफारिश के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
38 वर्षीय नजरयान ने कहा, ‘मैं कुश्ती को ओलंपिक से बाहर करने की सिफारिश का विरोध करता हूं। कुश्ती हमेशा ओलंपिक कार्यक्रम का हिस्सा रहा है और इसे इससे बाहर करना उचित नहीं है। मैं अपनी भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं और अब से मैं केवल सिरप पियूंगा।’
आर्मेनिया में जनमे नजरयान ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में अपने देश के लिए ग्रीको रोमन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वह फिर बुल्गारिया चले गए और चार वर्ष बाद सिडनी में अपना दूसरा ओलंपिक स्वर्ण जीता। नजरयान ने 2002 से 2005 तक बुल्गारिया के लिए तीन वर्ल्ड खिताब भी जीते।