{"_id":"629be738-42f2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"wrestler-alka-tomar-marriage-with-anoop-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान अलका संग आज शादी रचाएंगे अनूप ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पहलवान अलका संग आज शादी रचाएंगे अनूप
मेरठ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Dec 2012 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का नाम रोशन करने वाली पहलवान अलका तोमर मंगलवार को वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगी। अलका की शादी बुलंदशहर के अनूप सिंह के साथ हो रही है। इस हाई प्रोफाइल शादी में देश के कई नामी पहलवानों के साथ ही बॉलीवुड स्टार के भी शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित वोल्टा रिसोर्ट में होने वाली इस शादी में पहलवान सतपाल सिंह, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, अमित कुमार, राजीव तोमर, अनुज चौधरी, नरेश कुमार के साथ ही महिला पहलवान बबिता तोमर, गीतिका जाखड़, गीता भट्ट, नेहा राठी के साथ ही हरियाणा के कई नामी पहलवान शामिल होंगे।
विज्ञापन
अलका तोमर के कोच जबर सिंह ने बताया कि शादी में विशेष रूप से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह और महामंत्री राज सिंह भी शामिल होंगे। इनके अलावा दारा सिंह के पुत्र प्रदुम्न रंधावा और बिंदू के भी आने की संभावना है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को भी न्योता भेजा गया है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने उन्हें लाने का वादा किया है।
विज्ञापन