{"_id":"92e25ca0-080b-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"world-cup-finals-next-target-says-vijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगला निशाना विश्वकप फाइनल: विजय","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अगला निशाना विश्वकप फाइनल: विजय
बेंगलूर/एजेंसी
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:24 AM IST
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक में निशानेबाजी में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले विजय कुमार का अगला दांव अक्तूबर में होने वाले वर्ल्ड कप में परचम फहराना है। आगामी 22 अक्तूबर से शुरु हो रहे वर्ल्ड कप के विजय ने अभी से कमर कस ली है। विजय ने बताया कि ओलंपिक की जीत का जश्न अब खत्म हो चुका है। विश्वकप से पहले अपनी तैयारियों के लिए विजय जल्द ही मध्यप्रदेश के महू शूटिंग रेंज में अभ्यास शुरू करेगे।
सेना की डोंगरा रेजीमेंट में सूबेदार मेजर विजय ने कहा कि अगर मुझे किसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए भी चुना जाता है तो मैं दिल्ली, पुणे या विदेश में जाकर ट्रेनिंग करने से भी नहीं चूकूंगा। विजय की छुटिृटयां अगले सप्ताह खत्म हो रही हैं। विजय के कोच रूस से अगले दस दिनों में वापस आ रहे हैं। अब वह अपने रूसी ट्रेनर पावेल स्मीरनोव के साथ लगातार अभ्यास करेंगे।